{"_id":"5d7e7b918ebc3e016440720f","slug":"ravi-shastri-says-there-will-be-rap-on-the-knuckles-talent-or-no-talent-rishabh-pant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत को कोच रवि शास्त्री की दो टूक, साफ शब्दों में दी प्रदर्शन सुधारने की नसीहत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत को कोच रवि शास्त्री की दो टूक, साफ शब्दों में दी प्रदर्शन सुधारने की नसीहत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Rishabh Pant
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट किया है कि अगर ऋषभ पंत वेस्टइंडीज दौरे पर की गई गलतियां दोहराते रहेंगे तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। शास्त्री ने सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुए कहा कि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज दौरे पर निराश किया।
2 of 4
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘हम इस बार उन्हें छोड़ रहे हैं। वह त्रिनिदाद में पहली गेंद पर जिस तरह का शॉट खेल कर आउट हुए थे अगर इसे दोहराते हैं तो उन्हें इसके बारे में बताया जाएगा। कौशल हो या ना हो आपको इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह बिल्कुल सामान्य है। खुद को निराश करना तो छोड़िए आप टीम को भी निराश कर रहे हैं। जब क्रीज पर आपके साथ कप्तान मौजूद हो और आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हो तो आपको समझदारी से खेलना होता है।
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी उनके खेलने की शैली में बदलाव लाने के बारे में नहीं सोच रहा। जैसा कोहली ने कहा, मैच की स्थिति के हिसाब से सजग रहना और शॉट-चयन महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर उन्होंने इसमें सुधार कर लिया तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। उन्हें यह समझने में एक या फिर चार मैच लग सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में ढेर सारे मैच खेले हैं, वह सीखेंगे। अब समय आ गया है कि वह जिम्मेदारी लें और अपनी काबिलियत दिखाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'हम पंत से सिर्फ एक चीज की उम्मीद करते हैं कि वह मैच की स्थिति के हिसाब से खेलें। हम यह नहीं चाहते कि वह अपने हिसाब से खेलें। यह परिस्थितियों को समझने और उससे अपने तरीके से निपटने के बारे में है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।