भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के लिए एक ऑलराउंडर खिलाड़ी ने डेब्यू किया, जिसका नाम सयाली सतघरे है। शुक्रवार को टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई। इस दौरान युवा खिलाड़ी के माता-पिता भी मौजूद रहे।
2 of 4
सयाली सतघरे
- फोटो : @BCCIWomen
साइमा ठाकोर ने सुनाई सयाली की कहानी
24 वर्षीय सयाली सतघरे ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि उन्हें अब भारत के लिए डेब्यू का मौका मिला है। साइमा ठाकोर ने शुक्रवार को सयाली के क्रिकेट करियर की दास्तां सुनाई। उन्होंने कहा- जब सयाली छह साल की थीं, तब वह एक मैच देखने के लिए पहुंची थीं। तब उनके पास एक गेंद आई और उन्होंने इसको जोरदार थ्रो किया था। उस वक्त हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया था।
3 of 4
सयाली सतघरे और उनके माता-पिता
- फोटो : @BCCIWomen
भावुक हुए माता-पिता
वहीं, सयाली की मां स्वाती सतघरे ने भी बेटी की तारीफ की और उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने पर बधाई दी। स्वाती ने कहा- आज हम बहुत खुश हैं। उसने बहुत मेहनत की है और आज वह सफल हुई है। हम अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा- वह बहुत अनुशासनात्मक लड़की है। उसका ध्यान हमेशा अपने लक्ष्य पर होती है। इस दौरान सयाली के पिता गणेश सतघरे और उनके कोच प्रफुल्ल नाइक ने भी उनकी तारीफ की। दोनों ने कहा- हमने इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया था। आज वो दिन आ गया है।
4 of 4
सयाली सतघरे
- फोटो : @BCCIWomen
सयाली का क्रिकेट करियर
सयाली के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 51 लिस्ट ए मैचों में 20.81 के औसत से 666 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 56 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं, 49 टी20 मैचों में सतघरे के नाम 37 विकेट दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 का रहा है।