विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मैच में छह विकेट से हरा दिया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गयी है। विराट के नाबाद 94 रन और केएल राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही।
INDvWI: पहले टी-20 में लगी रिकार्ड्स की झड़ी, चाहर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे बड़ी जीत
भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले पिछला रिकॉर्ड 207 रन का था जब 2009 में श्रीलंका पर जीत हासिल की थी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली।
विराट ने रोहित को छोड़ा पीछे
कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में यह 23वां अर्द्धशतक जड़ा। कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौके और इतने ही छक्के लगाए। वे अब इस प्रारूप में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हमवतन रोहित को पीछे छोड़ा।
टी-20 में सबसे तेज 2500 रन
विराट अब अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भी रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।
श्रेष्ठ भी नहीं दिला पाया विंडीज को जीत
टी-20 में यह किसी टीम का भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले श्रीलंका ने 2009 में नागपुर में 215 रन बनाए थे। इसके बावजूद वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। टी-20 में इससे पहले केवल एक बार ऐसा हुआ था जब विंडीज 185 से ज्यादा के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई थी। 2007 के विश्व कप में जोहानिसबर्ग में तब उसे द. अफ्रीका ने हराया था।