{"_id":"5dea6bbf8ebc3e1b9c222c95","slug":"indvwi-rohit-sharma-magnificently-fielding-dives-and-save-runs-at-boundary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: बाउंड्री पर रोहित बने सुपरमैन, लगातार दो गेंदों पर रोके सात रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: बाउंड्री पर रोहित बने सुपरमैन, लगातार दो गेंदों पर रोके सात रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 06 Dec 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया है। रोहित ने लॉन्ग ऑफ से भागते हुए आकर सीमा रेखा पर जबरदस्त फील्डिंग की और टीम के लिए कीमती रन बचाए।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
16वें ओवर की पहली गेंद पर चाहर ने हेटमेयर को गेंदबाजी की। हेटमेयर ने हवा उठा कर सीधे बाउंड्री की तरफ खेला, लेकिन गेंद सीमा रेखा के से पहले वाशिंगटन सुंदर ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ में नहीं आई और चार रन के लिए बाउंड्री की तरफ जाने लगी, तभी लॉन्ग ऑफ से तेजी से दौड़ते हुए आए रोहित ने हवा छलांग लगाकर गेंद को चार रन से बचाया और अपनी टीम के लिए तीन रन भी बचाए।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
चाहर ने अगली गेंद पोलार्ड को डाली, पोलार्ड ने हवा में खेला और फिर रोहित ने सीमा रेखा पर हवा छलांग लगाते हुए एक कैच लपका, लेकिन बाउंड्री के पार जाते हुए छोड़ दिया। इस तरह से उस गेंद को उन्होंने छक्का जाने से रोका और टीम के लिए चार रन बचाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने हेटमायर के 56 रन और लुईस-पोलार्ड की तूफानी पारियों की मदद से भारत को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।