फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ियों का हाल, पहली सीरीज में ईशान फ्लॉप, तो श्रेयस और आवेश सिर्फ एक मैच खेले

Tue, 22 Feb 2022 12:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 12:21 PM IST
सार

आईपीएल ऑक्शन 2022 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में कुछ खास नहीं किया है। किशन पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे तो आवेश और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। 

विज्ञापन
Ind vs WI Performance of IPL Expensive Indian Player Ishan Kishan Shreyas Iyer and Avesh Khan
आईपीएल ऑक्शन 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज पूरी हो चुकी है। इस सीरीज में भारत के वेंकटेश अय्यर और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज भी लय में लौटे, लेकिन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। किशन से लेकर श्रेयस और आवेश खान तक सभी भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज में लय में नहीं थे। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन किया। 

ईशान किशन

Ind vs WI Performance of IPL Expensive Indian Player Ishan Kishan Shreyas Iyer and Avesh Khan
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन इस साल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। मुंबई की टीम ने 15.25 करोड़ रुपये देकर उन्हें खरीदा था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में किशन रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। उन्हें विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है, लेकिन पूरी सीरीज में किशन का यह विस्फोटक अंदाज नहीं दिखा। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों में उन्होंने कुल 71 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 23.67 और स्ट्राइक रेट सिर्फ 85.54 का था। पूरी सीरीज में उनके बल्ले से कोई छक्का नहीं निकला। वे सिर्फ नौ चौके लगा पाए। 

दीपक चाहर

Ind vs WI Performance of IPL Expensive Indian Player Ishan Kishan Shreyas Iyer and Avesh Khan
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
चाहर मेगा ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई ने उन्हें 14 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। तीसरे मैच में चाहर ने जरूर 11 गेंदों में दो अहम विकेट लिए थे, लेकिन इससे पहले उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा था। इस सीरीज में चाहर ने 8.5 ओवर की गेंदबाजी में तीन विकेट लिए और 83 रन खर्चे। वे न तो ज्यादा विकेट ले पाए और न ही रन रोक पाए। उनकी इकोनॉमी भी 10 के करीब थी। आखिरी मैच में चाहर चोटिल भी हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

Ind vs WI Performance of IPL Expensive Indian Player Ishan Kishan Shreyas Iyer and Avesh Khan
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में खरीदा था। वे इस नीलामी के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अय्यर को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। इसमें भी वो कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 16 गेंद में 25 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल थे। विराट और पंत की गैरमौजूदगी में अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा मौके मिलेंगे। इस सीरीज में वे अपनी लय हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

Ind vs WI Performance of IPL Expensive Indian Player Ishan Kishan Shreyas Iyer and Avesh Khan
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। ठाकुर को भी टी-20 सीरीज में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। चार ओवर की गेंदबाजी में शार्दुल ने सिर्फ 24 रन दिए और दो विकेट भी निकाले। वो बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed