{"_id":"62147b8e2154cb084316fccf","slug":"meet-worlds-youngest-authors-first-book-published-know-about-the-bella-jay-dark","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: दुनिया की सबसे छोटी लेखिका से मिलिए, 5 साल की उम्र में लिख दी किताब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: दुनिया की सबसे छोटी लेखिका से मिलिए, 5 साल की उम्र में लिख दी किताब
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सबसे कम उम्र की लेखिका
- फोटो : Twitter/@publichaber
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपना हुनर दिखाने के लिए कोई उम्र की सीमा तय नहीं होती है। एक छोटा बच्चा भी अपने हुनर से दुनिया को हैरान कर सकता है। दुनिया में ऐसे कई उदाहरण देखने और सुनने को मिल जाएंगे जिनमें छोटी सी उम्र में ही बच्चे गीत-संगीत, अभिनय, नृत्य कला, लेखन आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। अब इसी कड़ी में एक और बच्ची का नाम जुड़ गया है। इस बच्ची ने एक ऐसे क्षेत्र को चुना है जिसमें माना जाता है कि उसके लिए बहुत ज्यादा अध्ययन और अनुभव की जरूरत होती है। इस बच्ची ने छोटी सी उम्र में इन सब बातों को गलत साबित कर दिया है।
दरअसल, इस बच्ची ने मात्र 5 साल में ही किताब लिख कर लेखन के क्षेत्र में अपना पहला कदम रख दिया है। इसके साथ ही ये भी बता दिया कि किताब लिखने के लिए ऊंची पढ़ाई और अनुभव की नहीं ,बल्कि लिखने की कल्पना और नजरिए की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस पांच साल की लेखिका के बारे में.......
2 of 5
सबसे कम उम्र की लेखिका
- फोटो : Twitter/@medyanin51tonu
इस बच्ची का नाम बेला जे डार्क है। इसने किंडरगार्टेन में पढ़ते हुए दुनिया के सबसे कम उम्र की लेखिका होने का खिताब अपने नाम किया है। बेला ने पिछले साल ही एक किताब लिखी और इसके बारे में अपने माता-पिता को बताया। हालांकि, बेला के माता-पिता ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब उन्होंने बेला की लिखी किताब देखी तो बच्ची की क्रिएटिविटी और उसके नजरिए को देखकर हैरान रह गए।
3 of 5
सबसे कम उम्र की लेखिका -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेला की मां चेल्सी सायमे और पिता माइल्स डार्क अपनी बेटी की प्रतिभा को देखकर काफी हैरान और गर्व महसूस कर रहे हैं। बेला के माता-पिता के अनुसार, ये एक बच्चे की कहानी से प्रेरित है और इससे काफी कुछ सीखा जा सकता है। बेला ने जो कहानी लिखी थी वो एक खोई हुई बिल्ली की थी। इस किताब का नाम "The Lost Cat" है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सबसे कम उम्र की लेखिका -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कहानी में बताया गया है कि बिल्ली को अपनी मां के बिना ही बाहर चली जाती है और खो जाती है। कहानी बेहद भावुक भी करने वाली है, क्योंकि इसमें जीवन में मां की क्या भूमिका होती है, उसे भी शब्दों के माध्यम से बताया गया है। बेला की मां के अनुसार, वे किसी बुक फेयर में गए थे वहां एक किताब पब्लिश करने वाली एजेंसी ने इस कहानी को प्रकाशित करने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
5 of 5
सबसे कम उम्र की लेखिका -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसके बाद बच्चों की किताबें पब्लिश करने वाली Ginger Fyre Press की ओर से प्रकाशित किया गया है। इस किताब की सबसे खास बात है कि बेला ने ही इस किताब के सारे चित्रों को बनाया है। बेला के माता-पिता भी इस बात से बेहद खुश हैं कि उनकी बेटी की कहानी अब दुनिया के सामने है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।