वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच 17 रन से जीतकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज में कैरिबियाई टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इससे पहले वनडे सीरीज भी भारत ने 3-0 के अंतर से जीती थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई। इस मैच में कई खास लम्हें देखने को मिले। कप्तान रोहित ने खास अंदाज में डीआरएस की मांग की तो सूर्यकुमार यादव ने ऋषभ पंत की तरह एक हाथ से छक्का लगाया। वहीं ईशान किशन ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा।
इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज और निकोलस पूरन ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अपनी टीम को मैच नहीं जिता सके। वहीं भारत के लिए ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं रोहित, सूर्यकुमार और वेंकटेश जैसे खिलाड़ियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल फोटो में दिखा रहे हैं।
2 of 19
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने खास अंदाज में डीआरएस मांगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रोहित कप्तानी के दौरान पर खासे एक्टिव रहते हैं। आईपीएल मैचों में रोहित की कप्तानी का जलवा पहले भी दिख चुका है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब रोहित कमाल कर रहे हैं।
3 of 19
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने भी एक हाथ से छक्का लगाया। आमतौर पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक हाथ से छक्के लगाने देखा जाता है। इस मैच में पंत नहीं खेल रहे थे। ऐसे में सूर्यकुमार ने एक हाथ से छक्का लगाकर पंत की कमी पूरी कर दी।
4 of 19
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे टी-20 मैच में भले ही ईशान किशन बल्ले के साथ कुछ खास न कर सके हों, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने कमाल किया। किशन ने इस मैच में तीन बेहतरीन कैच पकड़े। इस दौरान उन्होंने हवा में डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। उन्होंने इस बेहतरीन कैच के साथ वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को पवेलियन का रास्ता दिखाया और यहीं से मैच पूरी तरह से भारत की मुट्ठी में आ गया।
5 of 19
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे टी-20 मैच में भी हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। कैरिबियाई बल्लेबाजों के पास उनकी धीमी गेंदों का कोई जवाब नहीं था। हर्षल ने अहम मौकों पर भारत को विकेट दिलाए और विंडीज की टीम को वापसी करने का मौका नहीं दिया। उन्होंने इस मैच में चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।