फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Carens: किआ की नई कार का यह वैरिएंट हुआ 'सुपर हिट', डिलीवरी के लिए करना होगा एक साल तक का इंतजार!

Mon, 21 Feb 2022 12:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 21 Feb 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
Kia Carens Waiting Period: Kia carens Prestige 6MT petrol 1.5 variant is most popular, delivery period reached to 13 To 49 Weeks
Kia carens - फोटो : Amar Ujala

Kia ने अपनी नई MPV कार Kia Carens की कीमतों का खुलासा 15 फरवरी को किया था। Kia Carens की बुकिंग का आंकड़ा 19 हजार को पार कर चुका है। जिसके बाद Kia Carens पर वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है। Kia Carens पर मौजूदा वेटिंग पीरियड 13 से 49 हफ्तों का चल रहा है। इसका मतलब ग्राहकों को Kia Carens की डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि किआ अपनी इस नई कार एमपीवी कहने की बजाय RV यानी रिक्रेएशनल व्हीकल बता रही है। कंपनी ने Kia Carens की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक रखी है।

Kia Carens Waiting Period: Kia carens Prestige 6MT petrol 1.5 variant is most popular, delivery period reached to 13 To 49 Weeks
Kia Carens - फोटो : Kia

Prestige 6MT पेट्रोल 1.5 लीटर वैरिएंट बना पसंदीदा

किआ मोटर्स का दावा है कि Kia Carens की बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन कंपनी को 7700 बुकिंग्स मिली थीं। वहीं Kia Carens के Prestige 6MT पेट्रोल 1.5 लीटर वैरिएंट को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वैरिएंट पर वेटिंग पीरियड 48 से 49 हफ्तों तक है, जो एक साल से थोड़ा कम है। इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। वहीं सबसे कम वेटिंग पीरियड Kia Carens के 1.4 6MT लग्जरी प्लस 7 वैरिएंट पर है। इस पर 13 से 14 हफ्तों की वेटिंग है। वहीं वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये है।

Kia Carens Waiting Period: Kia carens Prestige 6MT petrol 1.5 variant is most popular, delivery period reached to 13 To 49 Weeks
Kia Carens - फोटो : Kia

इंजन ऑप्शन

Kia Carens को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है - Smartstream 1.5-litre Petrol (स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर पेट्रोल), Smartstream 1.4-litre T-GDi Petrol (स्मार्टस्ट्रीम 1.4-लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल), और 1.5-litre CRDi VGT Diesel (1.5-लीटर सीआरडीआई वीजीटी डीजल)। इन इंजनों के साथ तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं - 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Carens Waiting Period: Kia carens Prestige 6MT petrol 1.5 variant is most popular, delivery period reached to 13 To 49 Weeks
Kia Carens - फोटो : Kia

Kia Carens का माइलेज

Kia Carens को पांच वैरिएंट में उतारा गया है। जो प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी और लग्जरी प्लस में मिलेगी। वहीं कंपनी का दावा है कि Kia Carens (1.4-लीटर, टर्बो जीडीआई) की मैंटेनेंस यानी रखरखाव की लागत सिर्फ 0.37 रुपये प्रति किलोमीटर है। वहीं इसका डीजल इंजन 21.3 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल वैरिएंट 16.5 किमी/लीटर का माइलेज देगा।

ARAI द्वारा प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी के आकड़े, किमी प्रति लीटर में -

  • G1.5 with 6MT: 15.7 किमी/लीटर
  • G1.4T with 6MT: 16.2 किमी/लीटर
  • G1.4T with 7DCT: 16.5 किमी/लीटर
  • D1.5 with 6MT: 21.3 किमी/लीटर
  • D1.5 with 6AT: 18.4 किमी/लीटर
विज्ञापन
Kia Carens Waiting Period: Kia carens Prestige 6MT petrol 1.5 variant is most popular, delivery period reached to 13 To 49 Weeks
Kia carens - फोटो : Amar Ujala

कीमत

वहीं Kia Carens का सबसे कड़ा और नजदीकी मुकाबला Maruti Ertiga, Maruti XL6 से है। वहीं इस सेगमेंट में Toyoto Innova Crysta, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar से भी है। हालांकि कीमतों के लिहाज से ये दोनों गाड़ियां Kia Carens से महंगी हैं। Kia Carens की लॉन्चिंग से पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसकी कीमत Hyundai Alcazar के आसपास होगी, लेकिन जब कीमतों का खुलासा हुआ तो पूरी ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह चौंकाने वाला था।

किआ कैरेंस की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें -   


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed