वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 68 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ 41 रन बनाकर भारत का स्कोर 190 तक पहुंचाया। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 122 रन पर रोक दिया।
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर कमाल की फील्डिंग की। उन्होंने पहले बेहतरीन कैच पकड़ा, लेकिन उन्हें जब लगा की बाउंड्री से बाहर जा रहे हैं तो गेंद मैदान के अंदर फेंक दी और छह रन बचा लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह की शानदार यॉर्कर ने जसप्रीत बुमराह की याद दिला दी, जबकि बुमराह यह मैच नहीं खेल रहे थे। वहीं, दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन मैच के दौरान मस्ती करते नजर आए। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले। कार्तिक की शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 190 तक पहुंच पाया और वेस्टइंडीज बड़े अंतर से यह मैच हार गया।
3 of 10
संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन मस्ती करते नजर आए। तीनों आपस में बात कर रहे थे और काफी खुश नजर आ रहे थे। ये तीनों खिलाड़ी तमिल बोलते हैं और एक यूजर ने लिखा कि तीनों निश्चित रूप से विक्रम फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं।
4 of 10
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़ा, लेकिन कैच पकड़ने के बाद उन्हें पता चला की वो बाउंड्री लाइन से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में अय्यर ने गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया। अपनी शानदार फील्डिंग से उन्होंने छक्के को दो रन में बदल दिया।
5 of 10
अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। इस मैच में शुरुआत में अर्शदीप ने काफी रन लुटाए, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए विकेट भी चटकाए। उन्होंने शानदार यॉर्कर पर अकील हुसैन को बोल्ड किया। उनकी इस गेंद ने जसप्रीत बुमराह की याद दिला दी।