फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: रोहित ने अफरीदी का सामना करने के लिए की खास तैयारी, बादलों से घिरे मेलबर्न में हुआ ट्रेनिंग सेशन

Fri, 21 Oct 2022 11:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Fri, 21 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप महामुकाबला रविवार (23 अक्तूबर) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया मेलबर्न पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Ind vs Pak T20 World Cup Team India First Practice Session In Melbourne Rohit Sharma Practiced Batting
अभ्यास करते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप महामुकाबला रविवार (23 अक्तूबर) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया मेलबर्न पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेलबर्न में शुक्रवार (21 अक्तूबर) को टीम का पहला ट्रेनिंग सेशन हुआ। इस दौरान खिलाड़ी ड्रिल करते नजर आए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने नेट्स पर बल्ले के साथ पसीना बहाया।
Ind vs Pak T20 World Cup Team India First Practice Session In Melbourne Rohit Sharma Practiced Batting
अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के गेंदबाज का सामना किया। कोच राहुल द्रविड़ ने खास तौर पर इसकी योजना बनाई थी। रोहित को शुरुआती ओवरों में पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाज शाहीन अफरीदी का सामना करना है। इसी कारण द्रविड़ ने रोहित के लिए बाएं हाथ के गेंदबाज द्वारा स्पेशल थ्रो-डाउन सेशन रखा।

ये भी पढ़ें: T20 WC: BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी बोले- टूर्नामेंट से 10 दिन पहले बुमराह का चोटिल होना बर्दाश्त नहीं कर सकते
Ind vs Pak T20 World Cup Team India First Practice Session In Melbourne Rohit Sharma Practiced Batting
मेलबर्न में अभ्यास के दौरान टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया। इसमें भारतीय खिलाड़ी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ी सामान्य ट्रेनिंग कर रहे हैं तो कुछ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में घूम रहे हैं। इस दौरान आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। मेलबर्न में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का अनुमान है। बारिश का भारत-पाकिस्तान खेल पर भी दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ind vs Pak T20 World Cup Team India First Practice Session In Melbourne Rohit Sharma Practiced Batting
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम सबसे पहले पर्थ गई थी। वहां उसने स्थानीय टीम के साथ अभ्यास मैच खेला था। उसके बाद ब्रिस्बेन के लिए रवाना हुई थी। वहां उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच बारिश के कारण धुल गया था।

ये भी पढ़ें: T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए हरभजन सिंह ने चुनी प्लेइंग-11, तीन स्टार खिलाड़ियों को किया बाहर
विज्ञापन
Ind vs Pak T20 World Cup Team India First Practice Session In Melbourne Rohit Sharma Practiced Batting
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
बदला लेने उतरेगा भारत
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में एक साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार दुबई में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। वह उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed