प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ और बदरीनाथ धाम आएंगे। उनका केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा होगा। पीएम मोदी पहली बार बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे। वहीं सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। साथ ही पीएम मोदी पहली बार दीपोत्सव में अयोध्या आ रहे हैं। वे यहां महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगें। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आज देवभूमि में पीएम मोदी, त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज, पढ़ें अहम खबरें
आज देवभूमि में पीएम मोदी, देंगे 3400 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम आएंगे। उनका केदारनाथ का यह छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा होगा। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहेंगे। पीएम मोदी पहली बार बदरीनाथ में रात्रि प्रवास करेंगे। प्रधानमंत्री उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई
सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ऑफिस बुलाने के बाद आईटी कंपनियों में इस्तीफे की झड़ी
जिन कंपनियों ने घर से काम करने की प्रथा को समाप्त किया है, उनके कर्मचारी भारी संख्या में इस्तीफा दे रहे हैं। एऑन के सर्वे के अनुसार, अगस्त में उन कंपनियों में कर्मचारियों के छोड़ने की दर 29 फीसदी थी, जिन्होंने घर से काम करने की प्रथा खत्म कर दी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दीपोत्सव में अयोध्या आ रहे हैं। वे यहां महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगें। इस बार हेलीकॉप्टर रूपी पुष्पक विमान से श्रीराम, सीता व लक्ष्मण सहित भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप भी लाए जाने की तैयारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...