एशिया कप 2023 में आज पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत का सामना पाकिस्तान से है। एशिया कप में एशिया की कुछ टॉप टीमें ही खेलती हैं और हमेशा ही भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में श्रीलंकाई टीम वनडे में कुछ खास नहीं कर पा रही है। इसी वजह से भारत और पाकिस्तान को ही ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एशिया कप से पहले हम बता रहे हैं कि अब तक किस टीम के नाम कौन से रिकॉर्ड हैं।
ज्यादा खिताब किसके नाम?
2 of 11
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट जीता है। साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 (टी20) और 2018 में टीम इंडिया एशिया कप में चैंपियन बनी है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ दो बार ही यह खिताब जीत पाई है। साल 2000 और 2012 में पाकिस्तान ने एशिया कप जीता। खास बात यह है कि दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं टकराई हैं और इस बार इसकी संभावना काफी ज्यादा है।
आमने-सामने में कौन आगे?
3 of 11
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी बढ़त बना रखी है। उसने 13 में से सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। अगर एशिया कप के टी20 फॉर्मेट को भी मिला दिया जाए तो दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 17 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने नौ मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को छह मैचों में जीत मिली। दो मैच बेनतीजा रहे।
किसने बनाया बड़ा स्कोर?
4 of 11
पाकिस्तान की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में बड़ा स्कोर बनाने के मामले में पाकिस्तान आगे हैं। पाकिस्तान ने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट खोकर 385 रन बना दिए थे। इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 374 रन है। 2008 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत ने चार विकेट पर 374 रन बनाए थे। हालांकि, इस बार ये रिकॉर्ड टूट सकता है।
सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
5 of 11
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी खिलाड़ियों से आगे हैं। विराट कोहली ने एशिया कप (वनडे-टी20) मिलाकर 1042 रन के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप (वनडे-टी20) दोनों फॉर्मेट मिलाकर 1016 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस टूर्नामेंट में 23 मैच में 51.10 के औसत से 971 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात अर्धशतक और दो शतक भी निकले। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन शोएब मलिक ने बनाए हैं। उन्होंने 21 मैचों में तीन शतक और चार अर्धशतक की मदद से 907 रन बनाए हैं।