भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर-4 मुकाबला दुबई में खेला जा गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की। दोनों टीमें दूसरी बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने हुईं। तब टीम इंडिया पांच विकेट से ही जीती थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उसके कप्तान बाबर आजम सिर्फ 14 रन ही बना सके।
इस मैच के रोमांच को फोटो में देखिए...
2 of 11
सकलैन मुश्ताक और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच बने थे। वहीं, सकलैन मुश्ताक टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान के कोच बने थे। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।
3 of 11
बाबर आजम और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल शहनवाज दहानी नहीं खेल रहे। उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है और आवेश खान भी यह मैच नहीं खेल रहे। इन तीनों की जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली पर आज सबकी नजरें हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप दौर में महत्वपूर्ण 35 रन बनाए थे। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
5 of 11
रोहित शर्मा और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वह 16 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आउट किया। रोहित का कैच लेने के प्रयास में फखर जमान और खुशदिल शाह टकरा गए। फखर चोटिल होने-होने से बाल-बाल बच गए। खुशदिल ने आखिरकार यह कैच ले लिया।