{"_id":"6314934a0fbdf3704e10ef1e","slug":"cyrus-mistry-was-in-this-mercedes-car-was-damaged-after-accident-airbags-also-opened-check-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyrus Mistry: इस कार में सवार थे सायरस मिस्री, हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, एयरबैग भी खुले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyrus Mistry: इस कार में सवार थे सायरस मिस्री, हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, एयरबैग भी खुले
Sun, 04 Sep 2022 08:25 PM IST
रोहित राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:25 PM IST
सार
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रहे सायरस ने महाराष्ट्र के पालघर में हुए हादसे में दम तोड़ा। घटनास्थल से 54 साल के मिस्त्री की गाड़ी पाई गई है।
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री इसी कार में सवार थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक सायरस मिस्त्री का रविवार को निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रहे सायरस ने महाराष्ट्र के पालघर में हुए हादसे के दौरान दम तोड़ा। घटनास्थल पर 54 साल के मिस्त्री की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई। कार में एयरबैग भी खुले हुए पाए गए। यह कार मर्सिडीज कंपनी की GLC 220d एडिशन थी।
सायरस मिस्त्री की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे।
राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू हो: पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत स्तब्ध करने वाली है। साथ ही उन्होंने राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू करने की अपील की। उन्होंने मिस्त्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। तेज गति से वाहन चलाना आजकल आम बात होती जा रही है। इसके लिए बनी नीति सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
#WATCH महाराष्ट्र: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की आज दोपहर करीब 3 बजे पालघर इलाके में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2022
वाहन में कुल 4 लोग सवार थे, पुलिस ने कहा कि साइरस मिस्त्री सहित 2 की मृत्यु हुई है।वीडियो दुर्घटनाग्रस्त कार का है। pic.twitter.com/WmHbsyp1bI
राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू हो: पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत स्तब्ध करने वाली है। साथ ही उन्होंने राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू करने की अपील की। उन्होंने मिस्त्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। तेज गति से वाहन चलाना आजकल आम बात होती जा रही है। इसके लिए बनी नीति सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
सायरस मिस्त्री की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
पालघर पुलिस अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरस मिस्त्री की कार को क्रेन द्वारा दुर्घटनास्थल से अलग हटाया गया। इस दौरान आसपास दर्जनों लोग मौजूद थे। मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी मिस्त्री प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पलोनजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।