कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। यहां 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली की अगुवाई में टेस्ट मैच में उतरते ही भारत 500 टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के क्लब में शामिल जाएगा।
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
टीम इंडिया अगला मैच खेलते ही टेस्ट इतिहास में 500 मैच खेलने वाली दुनिया की चौथी टीम बन जाएगी। भारत 500 टेस्ट खेलने वाला एशिया का पहला देश होगा। उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली अन्य टीमें हैं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज। इस मामले में सातवें नंबर पर है पाकिस्तान की टीम जो भारत से करीब 100 मैच पीछे है, लेकिन जीत के मामले में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक जीत का ही अंतर है।
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
3 of 9
England Team
- फोटो : Reuters
वैसे, सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज है। इंग्लिश टीम 1877 से लेकर अब तक 976 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 350 मैचों में जीत हासिल हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 791 टेस्ट खेले जिसमें रिकॉर्ड 372 जीत हासिल की है।
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज ने 517 टेस्ट मैच खेले हैं और 164 में जीत हासिल की। तो टीम इंडिया ने अब तक 499 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें भारत को 129 में जीत मिली।
NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
5 of 9
यासिर शाह, पाकिस्तान
- फोटो : reuters
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसने अब तक 412 टेस्ट मैच खेले हैं और उसे सिर्फ 85 में ही जीत हासिल हुई है। छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है और उसने अब तक 402 टेस्ट खेले हैं। वहीं, इस समय टेस्ट में पहली बार नंबर वन टीम बनी पाकिस्तान ने कुल 399 मैच खेले हैं जिसमें उसे 128 में जीत मिली और भारत से एक जीत ही पीछे है।