शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम के 'शुभ' युग की शुरुआत हो चुकी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज एजबेस्टन में भारत को पहली जीत दिलाने वाले कप्तान हैं और अब उनकी नजर लॉर्ड्स टेस्ट पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में गिल की नजर बतौर बल्लेबाज बड़े रिकॉर्ड पर होगी। वह राहुल द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 18 रन दूर हैं।
IND vs ENG: 18 रन और..गिल बन जाएंगे एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय, निशाने पर द्रविड़ का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:29 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज में टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल अब तक खेली चार पारियों में 585 रन बना चुके हैं। वह फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब उनकी नजर एक ऐसे रिकॉर्ड पर है जिसे विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन