{"_id":"68468cb5cee60211910b8297","slug":"ind-vs-eng-matthew-hayden-says-kuldeep-yadav-could-be-a-key-20-wicket-bowler-know-details-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'इंग्लैंड के खिलाफ ये भारतीय स्पिनर साबित होगा एक्स फैक्टर', ऑस्ट्रेलियाई स्टार हेडन का दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'इंग्लैंड के खिलाफ ये भारतीय स्पिनर साबित होगा एक्स फैक्टर', ऑस्ट्रेलियाई स्टार हेडन का दावा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:00 PM IST
सार
पूर्व ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज का मानना है कि कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे। रविचंद्रन अश्विन के बाद अब वह स्पिन आक्रमण का मुख्य हिस्सा होंगे और 20 विकेट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप यादव-मैथ्यू हेडन
- फोटो : bcci-icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय टीम पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऐसे में सभी की निगाहें शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह पर होंगी। लीड्स टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कुलदीप यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका मानना है कि इस सीरीज में भारतीय स्पिनर 20 विकेट हासिल कर सकता है।
2 of 4
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
मैथ्यू हेडन ने की कुलदीप यादव की तारीफ
पूर्व ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज का मानना है कि कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे। रविचंद्रन अश्विन के बाद अब वह स्पिन आक्रमण का मुख्य हिस्सा होंगे और 20 विकेट हासिल कर सकते हैं। हेडन ने कहा- मैं वास्तव में यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि भारत इंग्लैंड में क्या लेकर आएगा? पांच टेस्ट - यह एक कठिन सीरीज होगी जिसमें कड़ी परीक्षा होगी। हमने पहले इस पर चर्चा की थी - कुलदीप यादव जैसा कोई व्यक्ति उनके लिए 20 विकेट लेने वाला एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हो सकता है।
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम जमकर बहा रही पसीना
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चयन समिति ने भारतीय टीम में छह मुख्य बल्लेबाज, दो विकेटकीपर बल्लेबाज, दो स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर, पांच मुख्य तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर को चुना गया है। शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया है। वहीं, ऋषभ पंत टेस्ट में नए उपकप्तान हैं। गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है और अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कुलदीप यादव
- फोटो : BCCI
कुलदीप पर रहेंगी निगाहें
रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच में ही संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिए इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। अश्विन ने 106 मुकाबलों में 537 विकेट अपने नाम किए। अब सभी की नजरें कुलदीप यादव पर होंगी। 30 वर्षीय गेंदबाज ने 13 मैचों की 24 पारियों में 56 विकेट चटकाए हैं। 3.55 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने प्रभावित किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।