फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: गावस्कर ने बेयरस्टो के इरादे पर उठाए थे सवाल, अब इंग्लिश बल्लेबाज ने किया पलटवार

Sat, 27 Mar 2021 06:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Mar 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Jonny Bairstow responded to sunil gavaskar remarks, said can call and discuss on my test cricket
जॉनी बेयरस्टो और सुनील गावस्कर - फोटो : twitter

भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले जॉनी बेयरस्टो इस वक्त पूरे जोश में हैं। टेस्ट सीरीज में अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष करने वाले बेयरस्टो एकदिवसीय श्रृंखला में बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। यही कारण है कि बेयरस्टो ने अब अपने आलोचकों के जवाब देना भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में उन्होंने फिलहाल भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर को निशाने पर लिया है।

IND vs ENG: Jonny Bairstow responded to sunil gavaskar remarks, said can call and discuss on my test cricket
जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने गावस्कर के एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पूर्व भारतीय दिग्गज उन्हें फोन कर सबसे लंबे प्रारूप में खेलने के लिए उनकी ‘इच्छाशक्ति’ के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

IND vs ENG: Jonny Bairstow responded to sunil gavaskar remarks, said can call and discuss on my test cricket
सुनील गावस्कर - फोटो : ट्विटर

दरअसल गावस्कर ने टेस्ट श्रृंखला के दौरान कमजोर प्रदर्शन करने वाले बेयरस्टो के इरादे पर सवाल उठाए थे। बेयरस्टो भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की चार पारियों में तीन में खाता खोलने में नाकाम रहे थे जबकि एक पारी में उन्होंने 28 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने इस श्रृखला को 1-3 से गंवाया था। इसपर गावस्कर ने टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी देखकर कहा था कि ऐसा लग रहा है कि वह खेलने के ‘इच्छुक नहीं’ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Jonny Bairstow responded to sunil gavaskar remarks, said can call and discuss on my test cricket
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय के बाद जब बेयरस्टो से गावस्कर की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां, वह फोन कर के टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करने और इसका लुत्फ उठाने के बारे में मुझ से पूछ सकते हैं।’

विज्ञापन
IND vs ENG: Jonny Bairstow responded to sunil gavaskar remarks, said can call and discuss on my test cricket
भारत की हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @ICC

बता दें कि टेस्ट श्रृंखला की आखिरी मैच की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बेयरस्टो के आउट होने के बाद गावस्कर ने कहा था कि यह बल्लेबाज क्रीज पर रूकने के लिए ‘ इच्छुक नहीं’ दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed