फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे टेस्ट में कैसी होगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच, क्या फिर होगी गेंद टर्न, जानें सबकुछ

Tue, 02 Mar 2021 09:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 02 Mar 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test, Pitch report and condition of Narendra modi stadium for last test match between india and england
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : twitter@ICC

पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेला गया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया सीरीज का तीसरा टेस्ट महज दो दिन में समाप्त हो गया। गुलाबी गेंद से खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की टीम दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 193 रन ही बना पाई। वहीं भारतीय टीम भी पहली पारी में 145 रन पर ढेर हो गई। बावजूद इसके टीम इंडिया ने मैच को दस विकेट से जीत लिया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने पिच को दोष देना शुरू कर दिया और उसकी जमकर आलोचना की। 



पांच दिन का टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में खत्म होने पर दुनियाभर में सवाल उठने लगे और कई लोगों ने आईसीसी से इसपर कार्रवाई करने तक की बात भी कह डाली। हालांकि खुद इंग्लैंड की टीम ने इसकी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की। ऐसे में मोटेरा की पिच को आईसीसी से गंभीर सजा मिलने की संभावना नहीं है। 

बीसीसीआई हालांकि तमाम आलोचनाओं को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है और यही कारण है कि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चौथे टेस्ट में पिच थोड़ी अलग होगी। अंतिम टेस्ट की पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि आखिरी टेस्ट में पिच पर लाल मिट्टी की जगह काली मिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा और पिच को थोड़ा ठोस रखा जाएगा जिससे उसमें उछाल रहे। 

IND vs ENG 4th Test, Pitch report and condition of Narendra modi stadium for last test match between india and england
सरदार पटेल स्टेडियम, मोटेरा - फोटो : social media

ठोस पिच के साथ होगी उछाल
मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘अच्छी पिच की उम्मीद है जो ठोस रहेगी और समान उछाल मिलेगा। यह बल्लेबाजी के अनुकूल होगी और यह पारंपरिक लाल गेंद का टेस्ट मैच होगा इसलिए यहां चार से आठ मार्च तक होने वाले मुकाबले में काफी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।’ 

IND vs ENG 4th Test, Pitch report and condition of Narendra modi stadium for last test match between india and england
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @RishabhPant17

नए स्थल पर एक और टर्निंग पिच से हो सकती है मुश्किल
बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ टीम प्रबंधन भी समझता है कि धूल से भरी एक और पिच नए स्थल के लिए अच्छी नहीं होगी जिसके आईपीएल और आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान कई महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी करने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test, Pitch report and condition of Narendra modi stadium for last test match between india and england
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

पिच नहीं गुलाबी गेंद से हुई दिक्कतें
तीसरे टेस्ट में गेंद गुलाबी थी जो पिच पर पड़ने के बाद तेजी से निकल रही थी और बल्लेबाजों ने विकेट सीधी गेंदों पर भी गंवाए हैं। इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटर भी यह बात कह चुके हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस दोहराते हुए कहा, 'गुलाबी गेंद का टेस्ट अच्छा रहा क्योंकि यह गेंद से अधिक जुड़ा हुआ मामला था। गेंद पिच पर गिरकर तेजी से आ रही थी जबकि पिच में कोई समस्या नहीं थी जैसा इंग्लैंड के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कह रहे हैं। वे सीधी गेंदों का सामना करने में नाकाम रहे। लेकिन इस तरह की पिचें अपने ऊपर भी भारी पड़ सकती हैं और बीसीसीआई को इसकी अच्छी तरह जानकारी है।’

विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test, Pitch report and condition of Narendra modi stadium for last test match between india and england
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

भारत सीरीज में आगे
भारत चार टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है और जून (18-22) में लॉर्ड्स में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए उसे अंतिम टेस्ट को सिर्फ ड्रॉ कराना होगा। भारतीय टीम 3-1 के फैसले से खुश होगी लेकिन उसे नतीजा देने वाली टर्निंग पिच की जरूरत नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed