फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: रवि बिश्नोई टी20 में 50 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय, अर्शदीप-बुमराह को पछाड़ा; मयंक भी चमके

Sun, 13 Oct 2024 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

रवि बिश्नोई ने अपने स्पेल की शुरुआत ही विकेट ओवर मेडन के साथ किया था। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने शांतो को पवेलियन भेजा। फिर अपने तीसरे ओवर में लिटन और आखिरी ओवर में रिशाद को आउट किया।

विज्ञापन
IND vs BAN: Ravi Bishnoi Youngest India bowler to take 50 wickets in T20I, Arshdeep-Bumrah; Mayank Yadav Shine
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 में 133 रन से हरा दिया। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों के बाद रवि बिश्नोई ने भी कहर बरपाया। उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 30 रन देकर तीन विकेट झटके। बिश्नोई ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास और रिशाद हुसैन के विकेट झटके। नजमुल ने 14 रन, लिटन ने 25 गेंद में 42 रन बनाए। वहीं, रिशाद को बिश्नोई ने खाता नहीं खोलने दिया। लिटन का विकेट लेते ही बिश्नोई ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए। वह अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। 
IND vs BAN: Ravi Bishnoi Youngest India bowler to take 50 wickets in T20I, Arshdeep-Bumrah; Mayank Yadav Shine
रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
रवि बिश्नोई ने अपने स्पेल की शुरुआत ही विकेट ओवर मेडन के साथ किया था। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने शांतो को पवेलियन भेजा। फिर अपने तीसरे ओवर में लिटन और आखिरी ओवर में रिशाद को आउट किया। 50 विकेट पूरे करते वक्त रवि बिश्नोई की उम्र 24 साल और 37 दिन की रही। वहीं, अर्शदीप ने ऐसा 24 साल और 196 दिन की उम्र में किया था। जसप्रीत बुमराह ने ऐसा 25 साल और 80 दिन की उम्र में किया था।
IND vs BAN: Ravi Bishnoi Youngest India bowler to take 50 wickets in T20I, Arshdeep-Bumrah; Mayank Yadav Shine
रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
इतना ही नहीं रवि बिश्नोई मैचों के हिसाब से अर्शदीप के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज हैं। रवि और अर्शदीप ने संयुक्त रूप से इसके लिए 33-33 मैच लिए हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल ने 34 मैच और जसप्रीत बुमराह ने 41 मैच खेलने के बाद 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए थे।

भारत के लिए सबसे तेज 50 T20I विकेट (मैच के हिसाब से)
गेंदबाज मैच
कुलदीप यादव 30
अर्शदीप सिंह 33
रवि बिश्नोई 33
युजवेंद्र चहल 34
जसप्रीत बुमराह 41
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Ravi Bishnoi Youngest India bowler to take 50 wickets in T20I, Arshdeep-Bumrah; Mayank Yadav Shine
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
इसके अलावा मयंक यादव ने बांग्लादेश की पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने परवेज हुसैन इमोन को रियान पराग के हाथों कैच कराया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथी बार है जब कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुआ। इससे पहले तमीम इकबाल दो बार और तंजीद हसन एक बार पारी की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। इतना ही नहीं मयंक पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले ऐसा भुवनेश्वर कुमार ने तीन बार और हार्दिक पांड्या-अर्शदीप सिंह ने एक-एक बार ऐसा किया है।
विज्ञापन
IND vs BAN: Ravi Bishnoi Youngest India bowler to take 50 wickets in T20I, Arshdeep-Bumrah; Mayank Yadav Shine
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
मैच की बात करें तो बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका। 

भारत के लिए बिश्नोई ने तीन विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज मयंक यादव को दो विकेट मिले। बांग्लादेश की ओर से तौहीद ह्रदोय 42 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में भी 2-0 से क्लीन स्वीप किया था और अब टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने में सफल रहे। भारत ने इस मैच में अपने टी20 इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था और शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश पर दबाव बनाने में सफल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed