फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बनाया खास रिकॉर्ड, भारत में दूसरी बार हुआ ऐसा, चेपॉक से जुड़ा अजब संयोग

Fri, 20 Sep 2024 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

कुल मिलाकर टेस्ट क्रिकेट में 15 मैचों में ऐसी 21 पारियां खेली गई हैं, जहां किसी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज बाएं हाथ के रहे हैं। इनमें से 14 पारियां अकेले बांग्लादेश की ओर से रही हैं।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Bangladesh Cricket Team Records Chepauk Stadium against India Know Stats
बांग्लादेश की टीम - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। दूसरे दिन बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। इससे पहले भारतीय पारी 376 रन पर खत्म हुई थी। बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड बनाया। टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज बाएं हाथ के हैं और यह रिकॉर्ड इसी को लेकर है। भारत में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी पारी में टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज बाएं हाथ के उतरे हों। बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी के लिए उतरे शीर्ष-चार बल्लेबाज शदमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक रहे। चारों ही खिलाड़ी बाएं हाथ के हैं।
IND vs BAN 1st Test 2024 Bangladesh Cricket Team Records Chepauk Stadium against India Know Stats
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
इसी के साथ अजब संयोग भी जुड़ा है। जब पिछली बार ऐसा हुआ था, तो भी चेपॉक पर ही टेस्ट खेला जा रहा था। तब 2004 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था। तब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज बाएं हाथ के रहे थे। मैथ्यू हेडन और जस्टिन लैंगर ने पारी की शुरुआत की थी। वहीं, एडम गिलक्रिस्ट को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया था। वहीं, नंबर चार पर साइमन कैटिच बल्लेबाजी के लिए आए थे। 
IND vs BAN 1st Test 2024 Bangladesh Cricket Team Records Chepauk Stadium against India Know Stats
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
कुल मिलाकर टेस्ट क्रिकेट में 15 मैचों में ऐसी 21 पारियां खेली गई हैं, जहां किसी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज बाएं हाथ के रहे हैं। इनमें से 14 पारियां अकेले बांग्लादेश की ओर से रही हैं। नौ मैचों की 14 पारियों में बांग्लादेश के शीर्ष चार बल्लेबाज बाएं हाथ के रहे हैं। हालांकि, भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Bangladesh Cricket Team Records Chepauk Stadium against India Know Stats
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed