फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN T20: हार्दिक ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, छक्का लगाकर सबसे ज्यादा बार मैच खत्म करने वाले भारतीय बने

Mon, 07 Oct 2024 04:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Oct 2024 04:21 PM IST
सार

हार्दिक ने भारत के लिए कुल पांच बार छक्के लगाकर मैच को समाप्त किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट के नाम पर था। उन्होंने चार बार ऐसा किया था। महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत ने भारत के लिए ऐसा तीन-तीन बार किया है।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st T20 2024 Hardik Pandya Finished T20 Matches with Most Sixes Records Virat Kohli Full Stats
हार्दिक पांड्या और विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया ने यह मैच सात विकेट से अपने नाम किया। बांग्लादेश ने 128 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 11.5 ओवर में हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 39 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 243.75 का रहा। हार्दिक ने मैच को फिनिश 12वें ओवर में तस्कीन अहमद की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर किया। इस छक्के के साथ ही हार्दिक ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में छक्के लगाकर सबसे ज्यादा बार मैच खत्म करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 
IND vs BAN 1st T20 2024 Hardik Pandya Finished T20 Matches with Most Sixes Records Virat Kohli Full Stats
हार्दिक पांड्या और विराट कोहली - फोटो : BCCI
हार्दिक ने भारत के लिए कुल पांच बार छक्के लगाकर मैच को समाप्त किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट के नाम पर था। उन्होंने चार बार ऐसा किया था। महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत ने भारत के लिए ऐसा तीन-तीन बार किया है। वहीं, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक, वॉशिंगटन सुंदर, इरफान पठान, सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ऐसा एक-एक बार कर चुके हैं। हार्दिक के अलावा संजू सैमसन ने 19 गेंद में 29 रन, अभिषेक शर्मा ने सात गेंद में 16 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में 29 रन की पारी खेली। हार्दिक के अलावा नीतीश रेड्डी 15 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। 
IND vs BAN 1st T20 2024 Hardik Pandya Finished T20 Matches with Most Sixes Records Virat Kohli Full Stats
धोनी और पंत - फोटो : BCCI
इससे पहले बांग्लादेश की पारी 19.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। परवेज हुसैन इमोन आठ रन, लिटन दास चार रन, कप्तान नजमुल शांतो 25 गेंद में 27 रन, तौहिद हृदोय 18 गेंद में 12 रन, महमूदुल्लाह एक रन, जाकेर अली आठ रन, रिशाद हुसैन पांच गेंद में 11 रन, तस्कीन अहमद 13 गेंद में 12 रन, मुस्तफिजुर रहमान एक रन बनाकर आउट हुए। शोरिफुर इस्लाम खाता नहीं खोल सके। मेहदी हसन मिराज ने 32 गेंद में तीन चौके की मदद से 35 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और मयंक यादव को एक-एक विकेट मिला। भारत और बांग्लादेश के बीच अगला टी20 दिल्ली में नौ अक्तूबर को खेला जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed