{"_id":"6776be818506d843a803303c","slug":"ind-vs-aus-can-rohit-sharma-make-comeback-in-sydney-test-know-his-stats-in-red-ball-cricket-details-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: 116 पारी, 4301 रन... 12 शतक और 18 फिफ्टी; क्या टेस्ट क्रिकेट के 'हिटमैन' नहीं हैं रोहित शर्मा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: 116 पारी, 4301 रन... 12 शतक और 18 फिफ्टी; क्या टेस्ट क्रिकेट के 'हिटमैन' नहीं हैं रोहित शर्मा?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:57 PM IST
सार
रोहित शर्मा की तेजी से बढ़ती उम्र उनके लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसका असर उनके खेल पर भी दिखा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 35 की उम्र तक दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट की 83 पारियों में 3379 रन बनाए। वहीं, 35 की उम्र के बाद 33 पारियों में वह सिर्फ 922 रन ही बना सके।
विज्ञापन
1 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर ट्ऱॉफी में उनका बल्ला खामोश रहा है। रोहित के लगातार विफल रहने के बाद कुछ क्रिकेटर्स ने उनके संन्यास की मांग भी की। अब खबर आई है कि इस सीरीज के निर्णायक और अंतिम मैच की प्लेइंग 11 से उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है।
2 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : Twitter
रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बनाए हैं 31 रन
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में कुल 31 रन बनाए हैं। रोहित ने पांच पारियों में सिर्फ 6.20 के औसत से 31 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 3, 6, 10, 3 और 9 रन बनाए जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी विदेशी कप्तान का सबसे कम औसत है। इसी के बाद से रोहित के संन्यास लेने की खबरों को बल मिला है और माना जा रहा है कि अगर रोहित को सिडनी टेस्ट के लिए चुना जाता है और भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका तो सिडनी टेस्ट उनके के करियर का अंतिम टेस्ट मैच हो सकता है।
3 of 3
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
तेजी से बढ़ती उम्र बनी रोहित के लिए मुसीबत?
रोहित शर्मा की तेजी से बढ़ती उम्र उनके लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसका असर उनके खेल पर भी दिखा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 35 की उम्र तक दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट की 83 पारियों में 3379 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 45.66 का रहा। वहीं, 35 की उम्र के बाद 33 पारियों में वह सिर्फ 922 रन ही बना सके और उनका औसत भी 28.81 का ही रह गया। रोहित का खराब फॉर्म इस सीरीज में भारत के लिए चिंता का विषय रहा है। पिछली तीन सीरीज में रोहित 15 पारियों में 10.93 के औसत से 164 रन ही बना पाए हैं। इन तीन में से दो सीरीज घरेलू थी। रोहित ने इस दौरान सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।