फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एशेज जितना महत्वपूर्ण', इस स्टार क्रिकेटर का बड़ा बयान

Wed, 21 Aug 2024 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Aug 2024 02:10 PM IST
सार

स्टार्क न केवल सीरीज जीतने का इरादा रखते हैं, बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम क्लीन स्वीप करे, विशेष कर तब जबकि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Border Gavaskar Trophy is as important for Australia as Ashes', says Mitchell Starc
मिचेल स्टार्क - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज ट्रॉफी जितनी महत्वपूर्ण है। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नाम देने के बाद से तीन दशक में यह पहली बार है जब दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज खेलेंगी। इस वजह से यह सीरीज और महत्वपूर्ण और रोमांचक हो गई है।
Trending Videos
IND vs AUS: 'Border Gavaskar Trophy is as important for Australia as Ashes', says Mitchell Starc
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी - फोटो : PTI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण सीरीज में 1991-92 के बाद पहली बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। स्टार्क ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा,'इस बार यह पांच मैच की सीरीज होगी जिससे यह एशेज सीरीज के समान महत्वपूर्ण हो गई है।' ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, जबकि भारत ने इस बीच लगातार चार सीरीज जीती हैंं। भारत ने इस दौरान दो बार 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया।
IND vs AUS: 'Border Gavaskar Trophy is as important for Australia as Ashes', says Mitchell Starc
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी - फोटो : PTI
स्टार्क न केवल सीरीज जीतने का इरादा रखते हैं, बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम क्लीन स्वीप करे, विशेष कर तब जबकि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'हम अपनी घरेलू धरती पर प्रत्येक मैच में जीत हासिल करना चाहते हैं और हम यह भी जानते हैं कि भारत की टीम काफी मजबूत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: 'Border Gavaskar Trophy is as important for Australia as Ashes', says Mitchell Starc
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी - फोटो : Twitter
भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में अभी पहले जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। स्टार्क ने कहा, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं। इसलिए प्रशंसकों और निश्चित रूप से खिलाड़ियों के लिए एक बहुत ही रोमांचक श्रृंखला होने वाली है। उम्मीद है कि आठ जनवरी को ट्रॉफी हमारे हाथ में होगी।'
विज्ञापन
IND vs AUS: 'Border Gavaskar Trophy is as important for Australia as Ashes', says Mitchell Starc
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी - फोटो : Twitter
स्टार्क 100 टेस्ट मैच खेलने से केवल 11 मैच दूर हैं और बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का अभी लंबी अवधि के प्रारूप से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब भी मुझे बैगी ग्रीन कैप पहनने का मौका मिलता है तो यह बहुत खास लगता है। उम्मीद है कि गर्मियों के सत्र में हम पांचो टेस्ट मैच जीतने में सफल रहेंगे। जहां तक 100 टेस्ट मैच खेलने का सवाल है तो निश्चित तौर पर यह बहुत खास होगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed