फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Test captain Dhananjaya de Silva stepped down from his position with immediate effect

श्रीलंका क्रिकेट: धनंजय डि सिल्वा ने क्यों छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी? कैसा रहा प्रदर्शन, जानें क्या कहा

Thu, 08 Oct 2026 01:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

धनंजय डि सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। धनंजय का कहना है कि अब समय है कि लाल गेंद प्रारूप की कमान अगली पीढ़ी को सौंपी जाए। आइए जानते हैं कप्तान के तौर पर उनका सफर कैसा रहा...

विज्ञापन
Sri Lanka Test captain Dhananjaya de Silva stepped down from his position with immediate effect
धनंजय डि सिल्वा - फोटो : SLC

विस्तार

श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। गुरुवार को सामने आए इस फैसले के बाद उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कमान अगली पीढ़ी को सौंपी जाए। 35 वर्षीय डि सिल्वा ने 69 टेस्ट मैचों में 13 शतकों की मदद से 4,400 से अधिक रन बनाए हैं। डि सिल्वा हालांकि, एक खिलाड़ी के रूप में चयन के लिए उपलब्ध बने रहेंगे। 
विज्ञापन


एसएलसी ने जताया आभार 
जनवरी 2024 में टेस्ट कप्तानी संभालने वाले डि सिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट के चयन पैनल को एक पत्र भेजकर अपने इस फैसले की जानकारी दी। चयन समिति को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि यह उनकी राय है कि कमान अगली पीढ़ी को मिलना सबसे बेहतर रहेगा। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने सबसे लंबे प्रारूप में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि श्रीलंका क्रिकेट उनके करियर के बाकी बचे समय के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है और टेस्ट टीम को दिए गए उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद करता है। 
विज्ञापन


कप्तान के तौर पर कैसा रहा प्रदर्शन
डिमुथ करुणारत्ने से कमान संभालने के बाद डि सिल्वा ने 18 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व किया, जिसमें से श्रीलंका ने सात मैचों में जीत हासिल की। कप्तान के रूप में उन्होंने 36.45 की औसत से 1130 रन बनाए और नौ विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed