फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: बुमराह से डरे कंगारू, पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और दिग्गजों में उनके नाम की चर्चा

Wed, 04 Dec 2024 08:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Dec 2024 08:38 AM IST
सार

एडिलेड टेस्ट में गुलाबी गेंद से बुमराह का सामना करना काफी मुश्किल काम होगा। गुलाबी गेंद चमक देर तक रहती है और यह तेज गेंदबाजों को देर तक सहायता प्रदान करती है। बुमराह का गुलाबी गेंद के टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Australia scared of Jasprit Bumrah, Australian media and former cricketers reaction Pink Ball test
बुमराह - फोटो : BCCI
पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की विध्वंसक गेंदबाजी के आगे ढेर होने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड में छह दिसंबर से होने वाले गुलाबी गेंद के टेस्ट में इस गेंदबाज की काट ढूंढने में लगी है। एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम, वहां की मीडिया और दिग्गजों में सिर्फ बुमराह के नाम की चर्चा है। पर्थ टेस्ट में 72 रन पर आठ विकेट लेकर भारत को 295 से जीत दिलाने वाले बुमराह की गेंदबाजी को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने तूफान की संज्ञा दे दी है। महान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को एडिलेड में इस तूफान का सामना करने की सलाह दी है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद खतरनाक रहे हैं। उन्होंने इस देश के खिलाफ उसकी धरती पर आठ टेस्ट खेले हैं और 18.80 की औसत से 40 विकेट लिए हैं।

 
IND vs AUS: Australia scared of Jasprit Bumrah, Australian media and former cricketers reaction Pink Ball test
बुमराह - फोटो : BCCI
गुलाबी गेंद से सामना करना होगा मुश्किल
एडिलेड टेस्ट में गुलाबी गेंद से बुमराह का सामना करना काफी मुश्किल काम होगा। गुलाबी गेंद चमक देर तक रहती है और यह तेज गेंदबाजों को देर तक सहायता प्रदान करती है। बुमराह का गुलाबी गेंद के टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने तीन दिन-रात्रि के टेस्ट खेले हैं, जिसमें 14.50 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। हालांकि उन्होंने 2020 के एडिलेड टेस्ट में दो ही विकेट लिए थे।
IND vs AUS: Australia scared of Jasprit Bumrah, Australian media and former cricketers reaction Pink Ball test
बुमराह - फोटो : BCCI
समाधान के तरीके खोज रहे हैं : कैरी
पर्थ टेस्ट में करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बुमराह के बारे में कहा, 'वह शानदार गेंदबाज हैं। वह इस जिम्मेदारी को कई सालों से निभाते आ रहे हैं। हमारे बल्लेबाज भी विश्वस्तरीय हैं और उन्होंने हमेशा समाधान के तरीके खोजे हैं।' कैरी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज पहले और दूसरे स्पैल का का अच्छी तरह सामना करेंगे। गेंद के पुरानी होने के साथ बल्लेबाजी को और गहराई तक ले जाएंगे। हमने पर्थ में देखा कि ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में किस तरह जवाबी आक्रमण बोला। हमें अपने बल्लेबाजों पर विश्वास है। हम बुमराह के ही खिलाफ नहीं बल्कि अन्य भारतीय गेंदबाजों के आगे कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Australia scared of Jasprit Bumrah, Australian media and former cricketers reaction Pink Ball test
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
धैर्य के साथ देर तक बल्लेबाजी करें : गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बुमराह के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने पड़ेगी। उन्हें क्रीज पर इस गेंदबाज के खिलाफ देर तक समय बिताना पड़ेगा। ऐसा करके ही बुमराह और भारतीय गेंदबाजों के खतरे को कम किया जा सकता है। ऐसा करने पर मार्नस लाबुशाने और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज अपनी खोई फॉर्म में भी वापसी कर सकते हैं। गिलक्रिस्ट सलाह देते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तूफान का सामना करना होगा। लाबुशाने को यह जिम्मेदारी पहले उठानी होगी और कम से कम 50 गेंदों का धैर्यपूर्वक सामना करना होगा। ऐसा करने के बाद लाबुशाने सही दिशा की ओर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
IND vs AUS: Australia scared of Jasprit Bumrah, Australian media and former cricketers reaction Pink Ball test
बुमराह - फोटो : BCCI
पर्थ में पहले बल्लेबाजी का फैसला साहसिक : कुक
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलियेस्टर कुक भी बुमराह के कद्रदानों में शामिल हो गए हैं। कुक ने बुमराह की ओर से पर्थ टेस्ट में पहले बल्लेबाजी के निर्णय को साहसिक फैसला करार दिया है। कुक कहते हैं कि यह एक साहसी निर्णय था। अगर और कोई कप्तान होता तो वह पहले गेंदबाजी का फैसला लेता, लेकिन बुमराह ने ऐसा नहीं किया। यह और भी ज्यादा हैरान करने वाला था कि भारतीय टीम ने पहली पारी में महज 150 रन पर सिमटने के बाद धैर्य नहीं खोया। उन्होंने बुमराह की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को महज 104 रन पर समेटकर टेस्ट में बढ़त बना ली। पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करना इस बात का प्रतीक है कि भारतीय टीम साहसी और किसी भी परिस्थिति में जीतने की अपनी क्षमता को लेकर बेहद आश्वस्त है।

वरिष्ठ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एकादश से बाहर रखने के फैसले पर कुक ने कहा, जरा सोचिए कि वे कितने बहादुर थे? उन्होंने अश्विन को नहीं उतारा जिन्होंने 500 टेस्ट विकेट लिए हैं। मुझे लगा कि अश्विन बेहतरीन होंगे लेकिन आप जानते हैं, उनकी सोच शानदार थी। इस तरह के विकेटों पर नई गेंद के साथ बूमर (जसप्रीत बुमराह) हो तो वापसी हो सकती है, वह हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं और टीम उसका समर्थन करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed