{"_id":"674fdc4ec5d00b85bb0c3a6b","slug":"ind-vs-aus-2nd-test-juniors-vs-seniors-players-football-match-team-india-ahead-of-adelaide-test-vs-australia-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: एडिलेड मैच से पहले 'दो गुट' में बंटी टीम इंडिया, सीनियर्स से भिड़े जूनियर खिलाड़ी, सामने आया VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: एडिलेड मैच से पहले 'दो गुट' में बंटी टीम इंडिया, सीनियर्स से भिड़े जूनियर खिलाड़ी, सामने आया VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:06 AM IST
सार
एडिलेड में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने के लिए फैंस भी मौजूद थे। ऐसे में खिलाड़ियों ने उनका उत्साह बढ़ाने के लिए फुटबॉल मैच खेला। अभ्यास सत्र की तस्वीरों और वीडियो में विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैच में हिस्सा लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले उत्साह में दिख रही है। मैच से पहल भारतीय खिलाड़ियों ने एडिलेड में फुटबॉल मैच का आनंद लिया। टीम दो गुट में बंटी और सीनियर खिलाड़ी एकतरफ और जूनियर खिलाड़ी दूसरी तरफ दिखे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत छह दिसंबर से होने जा रही है। यह पिंक बॉल से खेला जाना वाला डे नाइट टेस्ट होगा।
2 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : ICC
एडिलेड में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने के लिए फैंस भी मौजूद थे। ऐसे में खिलाड़ियों ने उनका उत्साह बढ़ाने के लिए फुटबॉल मैच खेला। अभ्यास सत्र की तस्वीरों और वीडियो में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को मैच में हिस्सा लेते हुए देखा गया। फैंस ने इस पल का जमकर लुत्फ उठाया और चीयर करते दिखे। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत टीम में अन्य युवा क्रिकेटरों के साथ जूनियर टीम में थे। वहीं, विराट, रोहित और अश्विन और कोचिंग स्टाफ के कुछ मेंबर्स एक टीम में थे।
एडिलेड टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के पास कुछ रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वे महान सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ सकते हैं। एडिलेड में भारत ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ खेल में उतरेगा। टीम इंडिया पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में पिछले डे नाइट टेस्ट को नहीं याद करना चाहेगी। 2020 में एडिलेड में ही खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भारत को 36 रन पर समेट दिया था और उन्हें 90 रन का आसान लक्ष्य मिला था। पैट कमिंस (21 रन देकर चार विकेट) और जोश हेजलवुड (आठ रन देकर पांच विकेट) ने कहर बरपाया था। हालांकि, इस बार हेजलवुड चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ICC
22 साल के यशस्वी इस साल अब तक टेस्ट में 58.18 की औसत और 72.52 के स्ट्राइक रेट से 1,280 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 214 रन है। यह युवा खिलाड़ी एक कैलेंडर वर्ष के दौरान एक भारतीय द्वारा सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने से 282 रन दूर है। सचिन ने 2010 में 14 टेस्ट और 23 पारियों में 78.10 की औसत से 1,562 रन बनाए थे, जिसमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी 214 रन का था। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट रन पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के नाम हैं। उन्होंने 2006 में 11 मैचों और 19 पारियों में 99.33 की औसत से 1,788 रन बनाए थे। उन्होंने 202 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ नौ शतक और तीन अर्धशतक बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।