{"_id":"6752e6e37acd46db2807ba4f","slug":"ind-vs-aus-2nd-test-bgt-2024-jasprit-bumrah-50-wickets-in-a-test-year-record-joins-kapil-dev-in-elite-list-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एक विकेट लेते ही कपिल देव-जहीर खान के खास क्लब में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एक विकेट लेते ही कपिल देव-जहीर खान के खास क्लब में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:28 PM IST
सार
बुमराह एक कैलेंडर वर्ष में 50* टेस्ट विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। इसी के साथ वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और जहीर खान के खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एक कैलेंडर वर्ष में 50 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एडिलेड टेस्ट के पहले दिन किया। इस कारनामे के साथ बुमराह ने कपिल देव और जहीर खान के खास क्लब में जगह बना ली।
2 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
दाएं हाथ के गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन उस्मान ख्वाजा को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 31 वर्षीय गेंदबाज ने उस्मान को अपना शिकार बनाया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में 50* टेस्ट विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। इसी के साथ वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और जहीर खान के खास क्लब में शामिल हो गए।
3 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
बुमराह ने इस साल खेले 11 टेस्ट मैचों में 50* विकेट चटकाए हैं। एडिलेड में जारी दूसरे टेस्ट में वह अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षियों की कमर तोड़ते दिखेंगे। बता दें कि, इससे पहले पर्थ टेस्ट में अनुभवी गेंदबाज ने कुल आठ विकेट चटकाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की थी। उन्हें इस उम्दा गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
बुमराह से पहले भारत के लिए यह कारनामा कपिल देव ने किया था। उन्होंने 1979 और 1983 में क्रमश: 74 और 75 टेस्ट विकेट चटकाए। उनके बाद जहीर खान ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 2002 में 51 विकेट हासिल किए थे। अब इस लिस्ट में बुमराह का भी नाम शामिल हो गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।