फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ मैच में मिलर ने हासिल की खास उपलब्धि, शोएब मलिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

Tue, 24 Sep 2019 08:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Sep 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
IND v SA David miller equals record of shoaib malik of taking most t20i catches
डेविड मिलर - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु में खेले गए टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार्दिक पंड्या का कैच पकड़ने के साथ ही मिलर ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

IND v SA David miller equals record of shoaib malik of taking most t20i catches
डेविड मिलर - फोटो : social media

मिलर ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक की बराबरी कर ली। मिलर ने 72 मैचों में अपने 50 कैच पूरे किए। हार्दिक पंड्या उनका 50वां शिकार बने।

IND v SA David miller equals record of shoaib malik of taking most t20i catches
डेविड मिलर

30 साल के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मिलर ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉन्ग-ऑन में हार्दिक पंड्या का कैच पकड़कर ये खास उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND v SA David miller equals record of shoaib malik of taking most t20i catches
Shoaib Malik - फोटो : Getty

मिलर और मलिक के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद हैं दक्षिण अफ्रीका के ही दिग्गज एबी डी विलिअर्स। एबी ने 78 मैचों में 44 कैच पकड़े थे। वहीं 44 कैचों के साथ रोस टेलर चौथे और 42 कैचों के साथ भारत के सुरेश रैना पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
IND v SA David miller equals record of shoaib malik of taking most t20i catches
क्विंटन डीडॉक - फोटो : सोशल मीडिया

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने डी कॉक की कप्तानी पारी की बदौलत भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed