फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC वनडे रैंकिंग: टॉप-10 में टीम इंडिया का एक बल्लेबाज, टॉप-20 में तीन गेंदबाज!

Wed, 31 May 2017 04:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 31 May 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
ICC ODI Rankings: AB de Villiers, Kagiso Rabada top ahead of ICC Champions Trophy 2017
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने लंदन पहुंची टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर अपने दोनों अभ्यास मैचों में विरोधी टीमों को शानदार तरीके से मात दी। पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वर्षा से बाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 45 रन से मात दी। वहीं मंगलवार को बांग्लादेश को 240 रन से मात देकर विरोधी टीमों को संकेत दे दिया कि उनकी टीम ने भले ही पिछले कुछ महीने वनडे क्रिकेट नहीं खेली लेकिन उनकी टीम को कोई हलके में न ले। 

ICC वनडे रैंकिंग: टॉप-10 में टीम इंडिया का एक बल्लेबाज, टॉप-20 में तीन गेंदबाज!

ICC ODI Rankings: AB de Villiers, Kagiso Rabada top ahead of ICC Champions Trophy 2017
विराट कोहली

इससे इतर दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच आयोजित 3 मैचों की वनडे सीरीज का परिणाम आने के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग जारी की। लेकिन रैंकिंग टीम इंडिया के लिए बेहद निराशा जनक है। कप्तान विराट कोहली वनडे रैंकिग के टॉप टेन में काबिज इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। हालांकि उनकी व्यक्तिगत रैंकिंग विरोधी टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले एक बार फिर ये संदेश जरूर दे रही है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। उनके बल्ले का जादू चैंपियंस ट्रॉफी में निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा।

ICC वनडे रैंकिंग: टॉप-10 में टीम इंडिया का एक बल्लेबाज, टॉप-20 में तीन गेंदबाज!

ICC ODI Rankings: AB de Villiers, Kagiso Rabada top ahead of ICC Champions Trophy 2017
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
बल्लेबाजों की सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स 874 अंक के साथ काबिज हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर 871 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर डटे हैं। तीसरे स्थान पर काबिज विराट के वार्नर से 22 अंक कम हैं। ज्यादा भारतीय बल्लेबाज भले ही टॉप 10 में न हों लेकिन टॉप 20 में रोहित शर्मा(12वें), महेंद्र सिंह धोनी (13वें) और शिखर धवन(15वें) पर हैं। हालांकि धवन को एक स्थान का नुकसान हुआ है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के टॉप 20 में 4-4, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 2-2 बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC वनडे रैंकिंग: टॉप-10 में टीम इंडिया का एक बल्लेबाज, टॉप-20 में तीन गेंदबाज!

ICC ODI Rankings: AB de Villiers, Kagiso Rabada top ahead of ICC Champions Trophy 2017
कगीसो रबाडा

गेंदबाजी में टीम इंडिया की स्थिति बेहद निराशाजनक है। भारत का केवल एक गेंदबाज टॉप 20 में है। गेंदबाजों की सूची में कगीसो रबाडा पहले पायदान पर पहुंचे हैं। रबाडा सकलैन मुश्ताक के बाद आईसीसी की गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। भारत के बाएं हाथ के अक्षर पटेल 11वें स्थान पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के साथ हैं। अमित मिश्रा 11वें और रविचंद्रन अश्विन 18वें स्थान पर हैं। टीम इंडिया में शामिल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमाक 37वें, उमेश यादव 43वें और जसप्रीत बुमराह 46वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में रबाडा के बाद दूसरे पायदान पर इमरान ताहिर(722) और मिचेल स्टार्क(701) तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी में बांग्लादेश और इंग्लैंड के 3-3, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन

ICC वनडे रैंकिंग: टॉप-10 में टीम इंडिया का एक बल्लेबाज, टॉप-20 में तीन गेंदबाज!

ICC ODI Rankings: AB de Villiers, Kagiso Rabada top ahead of ICC Champions Trophy 2017
शाकिब अल हसन - फोटो : Cricket Country
ऑलराउंडर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम है लेकिन टॉप टेन में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी शुमार हैं। इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई 3 मैचों की सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिली। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed