फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीसी वन-डे रैंकिंग: 'हिटमैन' और 'रन मशीन' के बीच 28 रेटिंग का फासला, बुमराह नंबर-1 गेंदबाज

Tue, 13 Nov 2018 01:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
icc odi ranking virat kohli and jasprit bumrah remained on top
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को जारी आईसीसी वन-डे रैंकिंग में अपने-अपने शीर्ष स्थान बरकरार रखे हैं। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली 899 रेटिंग के साथ शीर्ष पर काबिज हैं जबकि उप-कप्तान रोहित शर्मा 871 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

icc odi ranking virat kohli and jasprit bumrah remained on top
रोहित शर्मा और विराट कोहली

'हिटमैन' रोहित शर्मा और कोहली के बीच नंबर-1 बनने की फाइट जोरों पर हैं। दोनों के बीच फिलहाल 28 अंक का फासला है। भारतीय बल्लेबाजों में तीसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर शिखर धवन काबिज हैं। टीम इंडिया के 'गब्बर' 767 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर हैं। वैसे, टॉप-20 बल्लेबाजों में एक और भारतीय बल्लेबाज शामिल है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 674 रेटिंग के साथ 20वें स्थान पर हैं।

icc odi ranking virat kohli and jasprit bumrah remained on top
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह समेत कुल तीन भारतीय गेंदबाज शीर्ष-10 में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह 841 रेटिंग के साथ अव्वल नंबर पर हैं। बुमराह और दूसरे स्थान पर काबिज अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के बीच 53 रेटिंग का अंतर है। राशिद खान के 788 रेटिंग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
icc odi ranking virat kohli and jasprit bumrah remained on top
Kuldeep Chahal

इसके अलावा कुलदीप यादव 723 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 683 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। इन तीनों के अलावा टॉप-20 गेंदबाजों में कोई शामिल नहीं है। भुवनेश्वर कुमार 23वें स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
icc odi ranking virat kohli and jasprit bumrah remained on top
team india

अफगानिस्तान के राशिद खान 353 रेटिंग के साथ वन-डे ऑलराउंडर की लिस्ट में नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं टीम रैंकिंग में भारत 121 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की टीम 126 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed