फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंत में विलीन हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, छोटे भाई नंदा कुमार ने दी मुखाग्नि

Tue, 13 Nov 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 13 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
These central ministers will attend the funeral ceremonay of Ananth Kumar
अनंत में विलीन हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार - फोटो : ANI

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार मंगलवार को अनंत में विलीन हो गए। चमराजपेट श्मशान घाट पर समर्थ ब्राह्मण परंपरा के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अनंत कुमार के छोटे भाई नंदा कुमार ने वैदिक मंत्रों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरे वातावरण में अनंत कुमार अमर रहे, भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अडवानी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येदियुरप्पा वहां मौजूद रहे।

loader


केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, महेश शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, विजय गोयल और सदानंद गोड़ा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 59 वर्षीय अनंत कुमार ने सोमवार सुबह श्री शंकरा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली थी। अक्तूबर में यूएस और ब्रिटेन में इलाज करवाकर लौटने के बाद से वे इस अस्पताल में उपचाररत थे।

नेताओं-समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

These central ministers will attend the funeral ceremonay of Ananth Kumar
ananth kumar - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पार्थिव देह पहले उनके निवास बसवनगुडी ले जाई गई। इसके बाद सजे हुए मिलिट्री वाहन में थल, जल और वायुसेना के जवान उनकी पार्थिव देह को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मल्लेश्वरम में जगन्नाथ भवन लाए। यहां करीब एक घंटे तक उनकी पार्थिव देह को रखा गया। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव देह को उनके निर्वाचन क्षेत्र में स्थित नेशनल कॉलेज ग्राउंड में रखा गया, जहां जनता ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। 

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी यहां पहुंचकर अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी ढांढस बंधाया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मंगलवार सुबह बुलाई गई केबिनेट की विशेष बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
These central ministers will attend the funeral ceremonay of Ananth Kumar
ananth kumar - फोटो : ANI
दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
These central ministers will attend the funeral ceremonay of Ananth Kumar
ananth kumar - फोटो : ANI
दिवंगत मंत्री को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
These central ministers will attend the funeral ceremonay of Ananth Kumar
ananth kumar - फोटो : ANI
अनंत कुमार को रक्षा मंत्री निर्मल सीतारमण ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed