अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन दिया है। ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग केपुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ी हैं।
ICC Awards: ऋषभ पंत माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में, इन दो बल्लेबाजों से टक्कर
इस पुरस्कार के जरिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को पूरे साल मान्यता मिलेगी। 23 साल के पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली, जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिस्बेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीती।
रूट ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेले और 228 तथा 186 रन की पारियां खेलकर अपनी टीम की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस वर्ग में नामित तीसरे खिलाड़ी स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जहां उन्होंने तीन शतक जड़े।
Who’s your ICC Men’s Player of the Month for January?
— ICC (@ICC) February 2, 2021
Joe Root 🏴 426 Test runs at 106.50.
Rishabh Pant 🇮🇳 245 Test runs at 81.66.
Paul Stirling ☘️ 420 ODI runs at 105.00.
Vote here 👉 https://t.co/FBb5PMqMm8 pic.twitter.com/sQKO9HwqPS
महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की डायना बेग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल तथा मारिजेन केप को इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। बेग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली, उन्होंने एक दिवसीय सीरीज में नौ विकेट चटकाए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
इस्माइल ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इतने ही मैच खेले, उन्होंने वन-डे सीरीज में सात जबकि दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाए। मारिजेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो एक दिवसीय और दो टी-20 मैच खेले जहां उन्होंने 110.57 के स्ट्राइर रेट से 115 रन बनाए और एक दिवसीय सीरीज में तीन विकेट भी हासिल किए। इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा।