{"_id":"5e3803b78ebc3e4b542c3590","slug":"icc-fines-india-for-slow-over-rate-in-final-t20i-against-nz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5-0 से सीरीज जीतने के बाद बुरी तरह फंसी टीम इंडिया, ICC ने ठोका भारी जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
5-0 से सीरीज जीतने के बाद बुरी तरह फंसी टीम इंडिया, ICC ने ठोका भारी जुर्माना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने साफ तौर पर कहा है कि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना होगा।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, टीम इंडिया ने तय समय तक अपना ओवर पूरा नहीं किया और दो ओवर पीछे रह गए, जिसके चलते टीम पर ये जुर्माना लगाया गया। आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक खिलाड़ी और खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
तय वक्त के बाद हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने इस गलती को मान लिया और स्वीकार कर लिया कि टीम तय वक्त में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : बीसीसीआई
हालांकि, इस मामने में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी के इस आरोप को मान लिया है। टीम इंडिया पर ये आरोप ऑन फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन व शॉन हैग के अलावा थर्ड अंपायर एश्ले मेहरोत्रा ने लगाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
इससे पहले भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी 20 मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगा था। टीम इंडिया ने उस मैच में सुपर ओवर में जीत हासिल की और 4-0 से सीरीज में बढ़त बना ली थी। वहीं, आखिरी मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को सात रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।