फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय टीम के लिए बेहद बुरी खबर, रोहित शर्मा पूरे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

Mon, 03 Feb 2020 03:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 03 Feb 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma ruled out of ODI and Test series against New Zealand
रोहित शर्मा की चोट - फोटो : ट्विटर

माउंट मोनगानुई में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 में बल्लेबाजी के दौरान पिंडली में लगी चोट के बाद रोहित शर्मा पूरे न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। यह खबर भारतीय खेमे के लिए किसी झटके से कम नहीं क्योंकि 5 फरवरी से शुरू हो रही वन-डे श्रृंखला और फिर टेस्ट सीरीज में हिटमैन के धमाकेदार अंदाज की कमी कप्तान कोहली को भी खलेगी। वन-डे के बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज 21 फरवरी से खेली जाएगी।


 

ऐसे लगी थी रोहित शर्मा को चोट

Rohit Sharma ruled out of ODI and Test series against New Zealand
रोहित शर्मा की चोट - फोटो : ट्विटर

सीरीज के पांचवें टी-20 में तीसरे नंबर पर उतरे रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में तेजी से एक रन लेने के प्रयास में खिंचाव आ गया था और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। जैसे ही उन्होंने अर्धशतक जड़ा, उनकी पिंडली में दर्द होने लगा, लेकिन इसके बाद वह फिल्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए।

17वें ओवर में रोहित ने ईश सोढ़ी के ओवर में छक्का जड़ा। मगर इसके बाद उनका दर्द और बढ़ गया। मैदान पर तुरंत फीजियो पहुंचे और हिटमैन का बाहर ले गए। रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 41 गेंदों की पारी में 60 रन बनाए जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल थे, उन्होंने 25वीं बार 50 से अधिक रन बनाए और ऐसा कर विराट कोहली (24) को पीछे छोड़ा।

राहुल ने रोहित को फिट बताया था

Rohit Sharma ruled out of ODI and Test series against New Zealand
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

जब मैच के बाद कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल से रोहित की चोट पर सवाल किया गया था तो उन्होंने हालात काबू में बताया था। बकौल राहुल, 'बल्लेबाजी के दौरान रोहित को पिंडली में लगी चोट ज्यादा चिंताजनक नहीं थी। उनके दो-तीन दिन में पूरी तरह फिट हो जाने की उम्मीद थी। हालांकि बीसीसीआई की ओर से कहा गया था कि उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

इसके पहले पेसर इशांत शर्मा भी रणजी ट्रॉफी में चोटिल हो गए थे। विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में इंजर्ड होने के बाद वह भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अन्य पेसर भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर भी चोट के चलते ही टीम से बाहर चल रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed