कभी भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां ने अब फिर से एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य किसी को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी जिंदगी जीने से मतलब है। साथ ही उन्होंने शमी को शुभकामना देने से इनकार कर दिया है।
2 of 4
शमी-हसीन जहां
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें इस विश्व कप में शुरुआती चार मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए पिछले चार मैचों में 16 विकेट हासिल किए। इस दौरान दो मैचों में उन्होंने पांच विकेट चटकाए। वह विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 45 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान हसीन ने कहा- मैं क्रिकेट नहीं देखती हूं। मुझे क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं है।
3 of 4
मोहम्मद शमी और हसीन जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
जब हसीन से पूछा गया कि भले आप विश्व कप आप देख नहीं रही हैं, लेकिन क्रिकेट से आपका नाता रहा है इस पर हसीन जहां ने कहा- मेरी बेटी बेबो और मुझे किसी को भी क्रिकेट का शौक नहीं है। मेरी बेटी भी कहती हैं कि मुझे क्रिकेट पसंद नहीं है। यह पूछे जाने पर कि आपके लगातार आ रहे पोस्ट से ऐसा लगता है कि आप शमी पर तंज कस रही हैं। इस पर हसीन ने कहा- अब मेरी मर्जी, मैं फन करती हूं। अपनी लाइफ को बिंदास जीती हूं। कोई किसी को भी तंज समझता रहे मुझे क्या। मुझे तो अपनी जिंदगी जीने से मतलब है। उन्हें जबरदस्ती मेरी जिंदगी में घुसाया जा रहा है। मेरा जीवन अच्छा कट रहा है। टेंशन फ्री लाइफ जो होती है वो कट रही है।
4 of 4
शमी और हसीन जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि टीम इंडिया विश्व कप 2023 जीतती है और शमी का उसमें अहम रोल होता है तो क्या कोई अच्छा पोस्ट आएगा। इसके जवाब में हसीन जहां ने कहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने मुझसे शादी की है यह उनकी जिम्मेदारी है। मेरी और मेरी बच्ची का भरण-पोषण करना। क्रिकेट खेल कर करें और अच्छा परफॉर्म कर के करें। बिजनेस करके करें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे साथ उनका कोई अच्छा रिश्ता नहीं है कि मैं उसको शुभकामनाएं दूंगा या बधाई दूंगी। ऐसा कुछ भी मेरे दिल में नहीं है। अब लोग इसे अच्छा समझे बुरा समझे मैं केयर नहीं करती।