इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है। क्रिकेट और अनलिमिटेड रोमांच के अलावा अगर कोई चीज इस टूर्नामेंट को खास बनाती है तो वह है ग्लैमर का तड़का। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर चीयरलीडर्स तक, ये कुछ ऐसे तत्व हैं जो इंडियन टी-20 लीग को इस देश में खेले जाने वाले दूसरे टूर्नामेंट से अलग बनाते हैं। ऐसे में आइए अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने वाली इन चीयरलीडर्स के बारे में कुछ जरूरी बातें जानते हैं।
आखिर कितना कमाती हैं चीयरलीडर्स, मैच फीस के अलावा ऐसे होती है अतिरिक्त कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीयरलीडर्स की कमाई क्या है? चीयर्सलीडर्स को एक मैच के लिए कितने रुपये मिलते हैं? और कौन सी टीम उन्हें सबसे ज्यादा पैसे देती है और कौन सी टीम सबसे कम पैसे देती है? इन सब बातों के बार में जरा विस्तार से जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीयरलीडर्स को हर मैच में 6000 रुपये प्रति मैच दिए जाते हैं। साथ ही मैच जीतने पर चीयर्सलीडर्स को 3000/- रुपए और साथ ही बोनस भी दिया जाता है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी की तरफ से आयोजित पार्टी और अपियरेंस का अलग से पैसा मिलता है।
पार्टीज में अलग से परफॉर्म करने के लिए इन्हें 5000/- रुपये से लेकर 12000/- रुपये तक मिलते हैं। वहीं चीयर्सलीडर्स को अलग से 5000/- रुपये फोटोशूट के लिए भी दिए जाते है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता सबसे ज्यादा मेहनताना देने वाली प्रैंचाइजी है। कोलकाता ने पिछले साल चीयर्सलीडर्स की फीस में 15% से 25% का इजाफा भी किया था।