फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 11 धुरंधर दिलाएंगे राजस्थान को पहली जीत! देखें संभावित प्लेइंग XI

Fri, 29 Mar 2019 05:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 29 Mar 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 Rajasthan Royals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
rr

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का आठवां मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच गंवा चुकी है। 



हैदराबाद को कोलकाता के हाथों, जबकि राजस्थान को पंजाब ने उसी के घर में हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। हालांकि पिछले मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन नहीं खेले थे, लेकिन माना जा रहा है कि राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में वह खेलेंगे। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगी। आइए जानते हैं अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतर सकती है? 

ipl 2019 Rajasthan Royals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
jos buttler

ओपनर्स
कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले मुकाबले में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। बटलर ने 43 गेंदों पर 69 रन जबकि रहाणे ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। हैदराबाद के खिलाफ पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों सलामी बल्लेबाजों की निगाहें राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होंगी।  

ipl 2019 Rajasthan Royals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
sanju samson

मिडिल ऑर्डर
संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और राहुल त्रिपाठी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन ठीक-ठीक रहा था, लेकिन इस मैच में रहाणे को अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 Rajasthan Royals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
ben stokes

ऑलराउंडर्स
बेन स्टोक्स और कृष्णप्पा गौथम ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि पंजाब के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में बल्लेबाजी में दोनों ही फ्लॉप रहे थे। स्टोक्स ने 6 रन जबकि गौथम सिर्फ 2 रन बनाए थे। हालांकि गेंदबाजी में स्टोक्स का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने पंजाब के 2 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा गौथम ने भी एक विकेट लिया था। इस बार भी दोनों ऑलराउंडरों से राजस्थान को काफी उम्मीदें होंगी। 

विज्ञापन
ipl 2019 Rajasthan Royals predicted playing xi against Sunrisers Hyderabad
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
गेंदबाजी
राजस्थान की टीम पिछले मुकाबले की तरह चार गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल और धवल कुलकर्णी के साथ मैदान पर उतर सकती है। पिछले मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया था। धवल कुलकर्णी ने एक विकेट चटकाया था जबकि उनादकट काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान आज के मैच में उन्हें जरूर खिलाएगी।  

नोटः यह तो महज हमारा एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed