जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट में इन दिनों यही नाम छाया हुआ है और कारण सिर्फ एक है उनकी धारदार गेंदबाजी। हाल ही में बीते वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर तीन पर काबिज हो गए हैं। पिछले साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब वह टेस्ट में विश्व के टॉप तीन गेंदबाजों में शामिल हैं, आइए जानते हैं 85वीं रैंकिंग से तीसरे पायदान तक पहुंचने वाले यॉर्कर किंग बुमराह का सफर कैसा रहा।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह सिर्फ 12 टेस्ट मैचों में टेस्ट के टॉप तीन गेंदबाजों में की सूची में शामिल हुए हैं। जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही चार विकेट चटकाए थे। तीन मैचों में बुमराह ने 14 विकेट चटकाए थे। अगस्त 2018 में बुमराह 38वीं रैंकिंग तक पहुंचे। अगस्त-सितंबर में ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह ने तीन मैच खेले थे और एक बार फिर से वह 14 विकेट अपने नाम किए।
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
2018 के साल खत्म होते होते बुमराह गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में 33वें पायदान तक पहुंच गए। दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार टेस्ट सीरीज में बुमराह ने चार मैचों में 21 विकेट झटके और 33वें से 16वें पायदान पर पहुंच गए। इसके बाद बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में हैट्रिक समेत 13 विकेट झटके और टेस्ट रैंकिंग में टॉप तीन गेंदबाजों में शामिल हो गए। इसी प्रदर्शन की बदलौत उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है और बहुत ही कम समय में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
बता दें कि बुमराह ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 19.24 की औसत और 2.64 की इकॉनमी के साथ 62 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच बार पांच विकेट भी लिए हैं। बुमराह ने अपने पांच विकेट दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ विदेशी जमीनों पर ही लिए हैं।
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह का चढ़ता ग्राफ उनकी बढ़ते कद को दिखा रहा है। साथ ही ये भी प्रदर्शित कर रहा है कि टीम इंडिया के जबरदस्त प्रदर्शन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। बुमराह की यॉर्कर का तोड़ अभी तक विश्व के किसी भी विपक्षी बल्लेबाज के पास नहीं है। टीम इंडिया अपना अगला टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जमीन पर खेलेगी। जहां बुमराह के पास मौका होगा विश्व के नंबर एक गेंदबाज बनने का।