फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी की पत्नी ने इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा, पति को बताया झूठा

Sat, 17 Mar 2018 08:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan reveals mohammed shami tell lies all the time
मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों को झूठा करार देते हुए जोरदार पलटवार किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि शमी की जीत होगी। मगर क्रिकेटर की पत्नी ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए शमी को तगड़ा जवाब दिया है।

hasin jahan reveals mohammed shami tell lies all the time
हसीन जहां - फोटो : ANI

हसीन जहां ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने कभी मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप नहीं लगाया। मुझे क्रिकेट की जानकारी नहीं है और इसी वजह से मैंने उन पर यह आरोप नहीं लगाया। शमी ही हैं जो इस मामले को मैच फिक्सिंग का एंगल दे रहे हैं। मुझे जब इस खेल की समझ ही नहीं तो कैसे उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगा सकती हूं।'

hasin jahan reveals mohammed shami tell lies all the time
mohammed shami and hasin jahan

हसीन ने साथ ही कहा कि वो इस मामले को अदालत तक नहीं ले जाना चाहती थी। उन्होंने कहा, 'मैं इस मामले को अदालत तक नहीं ले जाना चाहती। जिस तरह से वह पिछले दो सालों से मेरे साथ बर्ताव कर रहे हैं, उसने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hasin jahan reveals mohammed shami tell lies all the time
hasin jahan

हसीन ने यह भी खुलासा किया कि शमी उनसे लंबे समय से तलाक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी शादी के बाद समस्या तब शुरू हुई जब शमी ने मुझसे तलाक की मांग की। अगर शमी माफी मांगने और अपनी सारी गलतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है, तो वह वापस आ सकते हैं नहीं तो फिर हमारी मुलाकात सीधे अदालत में होगी।'

विज्ञापन
hasin jahan reveals mohammed shami tell lies all the time
mohammed shami

बता दें कि मोहम्मद शमी ने हाल ही में बताया था कि हसीन जहां ने अपनी पहली शादी और दो बेटियों की बात उनसे छुपाई थी। इस पर हसीन ने कहा, 'शमी के पास बोलने को कुछ बचा नहीं है, इसलिए झूठ बोल रहे हैं। मैं पोद्दारनगर में तीन लड़कियों के साथ रहती थी और शमी को इसकी जानकारी थी। वह अक्सर आकर उनके साथ खेलता था। वह इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed