{"_id":"5aad09774f1c1bbd758b6015","slug":"india-will-host-west-indies-for-test-odi-and-t20i-series-in-october-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की होगी अग्नि परीक्षा, दो बार वर्ल्ड चैंपियन रही टीम का करना होगा सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की होगी अग्नि परीक्षा, दो बार वर्ल्ड चैंपियन रही टीम का करना होगा सामना
Sat, 17 Mar 2018 07:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया इस साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट, पांच वन-डे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगी। कैरीबियाई टीम अक्टूबर-नवंबर में भारत का दौरा करेगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने घोषणा की है कि कोलकाता का ईडन गार्डन एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा।
2 of 5
सौरव गांगुली
बहरहाल, तीन टेस्ट और पांच वन-डे मैचों की सीरीज के लिए स्थानों की घोषणा होना बाकी है। गांगुली ने शनिवार को कहा, 'हम एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए ईडन गार्डन्स पर कैरीबियाई टीम की मेजबानी करेंगे।'
3 of 5
भारत vs वेस्टइंडीज
- फोटो : ESPN
बता दें कि दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत का दौरा 2014 में किया था तब उसने वन-डे और टेस्ट सीरीज खेली थी। मगर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्लूआईसीबी) के साथ वेतन विवाद के चलते यह दौरा बीच में ही रद्द हुआ था। धर्मशाला में चौथे वन-डे के बाद वेस्टइंडीज की टीम अपने घर लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेस्टइंडीज
- फोटो : espn cricinfo
इसके बाद से वेस्टइंडीज ने 2016 में भारत में आयोजित वर्ल्ड टी20 में हिस्सा लिया था, जहां उसने इंग्लैंड को फाइनल में मात देकर खिताब जीता था। वहीं टीम इंडिया ने 2016 में वेस्टइंडीज का दौरा करके टेस्ट सीरीज खेली और फिर 2017 में सीमित ओवरों (5 वन-डे और एकमात्र टी20 इंटरनेशनल) की सीरीज खेली। टीम इंडिया ने दोनों बार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और सौरव गांगुली
बहरहाल, गांगुली ने यह भी बताया कि ईडन गार्डन्स आईपीएल 2018 क्वालीफायर्स की मेजबानी भी कर सकता है। पहला इन मैचों की मेजबानी पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को मिली थी। पुणे को दो प्लेऑफ मैचों (एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2) की मेजबानी मिली थी क्योंकि पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट रनर-अप थी। हालांकि, इस साल आरपीएस आईपीएल का हिस्सा नहीं है, ऐसे में अन्य राज्य एसोसिएशनों के पास मेजबानी हासिल करने का मौका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।