{"_id":"5e622fbc8ebc3eeb707c2c12","slug":"harmanpreet-kaur-throw-life-biggest-birthday-bash-in-women-t20-world-cup-on-8-march-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला T20 विश्व कप: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का जन्मदिन आज, क्या फाइनल में चलेगा बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला T20 विश्व कप: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का जन्मदिन आज, क्या फाइनल में चलेगा बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला आठ मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसपर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज वह अपना 31 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
2 of 7
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : social media
भारत पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा है। ऐसे में खिलाड़ी कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगी। टीम के खिलाड़ी चाहेंगी कि सभी मिलकर विश्व कप जीत के साथ अपने कप्तान को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा दें।
3 of 7
harmanpreet kaur
कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए आठ मार्च का दिन वाकई दोहरी खुशी का होगा। अग वह यह खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लेती हैं। वह इकलौती कप्तान हैं, जो अपने जन्मदिन के मौके पर वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ट्विटर
और तो और उनके करियर में यह पहला मौका होगा जब उनके माता-पिता मैच देखेंगे। इसके लिए हरमनप्रीत के मात-पिता ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। बारिश की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ रद्द हुए सेमीफाइनल के बाद खुद हरमन ने बताया था कि उनके माता-पिता दोनों पहली बार उनका मैच देखेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
harmanpreet kaur
इन सबसे इतर सवाल तो यह भी उठ रहा है कि पूरे टूर्नामेंट में हरमन का बल्ला खामोश रहा है। चार मैचों में कप्तान हरमनप्रीत के बल्ले से केवल 26 रन निकले हैं। ऐसे में क्या हरमनप्रीत अपने जन्मदिन को खास बनाएंगी और टीम इंडिया को पहली बार विश्व विजेता का खिताब दिलाएंगी?
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।