फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों में ठोका शतक, 8 चौके और 10 छक्के से दहला स्टेडियम

Wed, 04 Mar 2020 10:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Mar 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Scores century in just 37 balls, smashes eight fours and 10 sixes
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर

चोटिल होकर लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने वाले हार्दिक पांड्या ने दमदार वापसी की है। भारतीय टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने 38 गेंदों में 105 रन ठोकते हुए न सिर्फ अपनी फिटनेस साबित की बल्कि दक्षिण अफ्रीकी सीरीज और IPL से पहले अपने विरोधियों को भी सावधान रहने का इशारा किया है।

Hardik Pandya Scores century in just 37 balls, smashes eight fours and 10 sixes
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर

मुंबई में चल रहे डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को गुजरात के इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 8 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जमाए। हार्दिक ने महज 37 गेंदों में शतक ठोककर पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी की याद दिला दी, जिन्होंने 24 साल पहले 4 अक्टूबर 1996 को नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी।

Hardik Pandya Scores century in just 37 balls, smashes eight fours and 10 sixes
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
इस टूर्नामेंट में रिलायंस 1 की ओर से खेलते हुए पांड्या ने 269.23 की स्ट्राइक रेट से CAG के गेंदबाजों की धुनाई की। शिखर धवन के बिना खाता खोले आउट हो जाने के बाद उन्होंने चौथे नंबर पर पहले अनमोलप्रीत सिंह और फिर सौरभ तिवारी के साथ जबरदस्त साझेदारी की और विपक्षियों को निर्धारित 20 ओवर्स में 253 रन का विशाल लक्ष्य दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Scores century in just 37 balls, smashes eight fours and 10 sixes
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर

पीठ की सर्जरी से उबरकर वापसी करते हुए हार्दिक टूर्नामेंट में 143 की औसत से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले मैच में भी उनके बल्ले से 25 गेंदों पर 38 रन निकले थे। साथ ही साथ उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए थे। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भाग लेने वाला 26 वर्षीय यह खिलाड़ी अब तक दो मैच में 143 रन ठोकने के साथ पांच विकेट भी निकाल चुका है।

विज्ञापन
Hardik Pandya Scores century in just 37 balls, smashes eight fours and 10 sixes
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

इस टी-20 टूर्नामेंट से हार्दिक पांड्या के अलावा शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अपनी खोई फिटनेस पाने की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक की तरह धवन और भुवी का भी यह चोट से उबरने के बाद पहला टूर्नामेंट है। धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी जबकि भुवनेश्वर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था और दिसंबर से नहीं खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed