{"_id":"5e5f26438ebc3ef40724f09a","slug":"ipl-2020-is-unaffected-by-coronavirus-tournament-will-start-as-per-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या IPL पर भी होगा कोरोनावायरस का कोई असर, 29 मार्च से शुरू होने वाला है टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या IPL पर भी होगा कोरोनावायरस का कोई असर, 29 मार्च से शुरू होने वाला है टूर्नामेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कोरोनावायरस और आईपीएल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया भर में लोगों की जान ले रहे रहस्यमयी कोरोनावायरस से टोक्यो ओलंपिक टलने का खतरा जरूर मंडरा रहा हो, लेकिन IPL पर इसका कोई असर नहीं होगा। यह बात IPL संचालन समिति के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कही।
2 of 4
ब्रजेश पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण ग्लैमर से भरे इस टूर्नामेंट पर किसी खतरे की संभावना को खारिज करते हुए पटेल ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 29 मार्च को मुंबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। इसका फाइनल 24 मई को खेला जाएगा।
3 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
पटेल से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल को कोरोनावायरस से कोई खतरा है तो उन्होंने कहा, ‘अभी तक कोई खतरा नहीं है और हम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।’ इसके पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला और आईपीएल को कोरोनावायरस से कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बताते चलें कि घातक कोरोनावायरस के कारण अब तक दुनिया भर में 3100 से अधिक लोगों की जान गई है और 90000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में भी कुछ लोग इस वायरस के चपेट में आए है। जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।