टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की। हार्दिक ने नए वर्ष का आगाज शानदार अंदाज में किया है। पांड्या ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने नताशा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान। हार्दिक और नताशा एक दूसरे को लबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन लोगों के सामने दोनों कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कभी भी बात नहीं की। अब नए साल में हार्दिक ने अपने जीवन की नई शुरुआत की है। आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि हार्दिक ने समुद्र के बीच कैसे नताशा को सगाई की अंगूठी पहनाई।
VIDEO: बीच समुद्र घुटने पर बैठ हार्दिक ने पहनाई नताशा को सगाई की अंगूठी
Forever yes 🥰💍❤️ @hardikpandya93
A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on
हार्दिक पांड्या ने घुटने पर बैठकर रिंग के साथ नताशा को प्रपोज किया। नताशा ने भी मुस्कुराते हुए उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और उम्र भर साथ निभाने का वादा किया।
मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक पार्टी में पहली बार हार्दिक नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया। पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं।
हार्दिक और नताशा ने अपने जीवन के इस खास पल की खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on