फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: बीच समुद्र घुटने पर बैठ हार्दिक ने नए साल में पहनाई थी नताशा को सगाई की अंगूठी

Sun, 31 May 2020 07:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 31 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya and Natasa Stankovic Engagement Photos
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : social media

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के घर नया मेहमान आने वाला है। पांड्या की मंगेतर नताशा स्टेनकोविक मां बनने वाली है। हार्दिक ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है। हार्दिक ने 2020 का आगाज शानदार अंदाज में किया था। पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ फोटो शेयर कर सभी को अपनी सगाई के बारे में बताया था। हार्दिक ने सगाई वाली पोस्ट में नताशा के लिए 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान' लिखा था। हार्दिक और नताशा एक दूसरे को लबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन लोगों के सामने दोनों कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कभी भी बात नहीं की थी। आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि हार्दिक ने समुद्र के बीच कैसे नताशा को सगाई की अंगूठी पहनाई थी।

Hardik Pandya and Natasa Stankovic Engagement Photos
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है। बता दें कि नताशा फिल्मों के अलावा हाल ही में रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 8' में हिस्सा ले चुकीं हैं। मूल रूप से सर्बिया की रहने वालीं नताशा का नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था। प्रियांक 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे।
Hardik Pandya and Natasa Stankovic Engagement Photos
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : Instagram
हार्दिक पांड्या ने घुटने पर बैठकर रिंग के साथ नताशा को प्रपोज किया था। नताशा ने भी मुस्कुराते हुए उनके प्रपोजल को स्वीकार कर उम्र भर साथ निभाने का वादा किया था।

View this post on Instagram

Forever yes 🥰💍❤️ @hardikpandya93

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya and Natasa Stankovic Engagement Photos
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
सगाई से पहले मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक पार्टी में पहली बार हार्दिक नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया। पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं।
 
विज्ञापन
Hardik Pandya and Natasa Stankovic Engagement Photos
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की।  इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हम अपनी जिंदगी में जल्द ही एक नई जिंदगी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed