फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संकट के बीच दिलो-दिमाग को सुकून देने वाली कुछ 'यादगार' तस्वीरें

Sun, 31 May 2020 07:55 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sun, 31 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Some best picture of Delhi NCR Rain including Rainbow on last day of may2020
rainbow collage - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन प्रकृति शायद आनंदित है। पिछले कुछ दिनों में प्रकति का स्वरूप जिस तरह से बदल रहा है, उससे तो यही साबित हो रहा है कि प्रकृति अपने मूल स्थान पर पहुंच रही है। केवल दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो पिछले साल ही दिल्ली टॉप 5 प्रदूषित शहरों में से एक था लेकिन आज दिल्ली का प्रदूषण स्तर 50 से कम है जो कि कभी 600 भी हुआ करता। 

Some best picture of Delhi NCR Rain including Rainbow on last day of may2020
Weather in Delhi - फोटो : amar ujala

दिल्ली-एनसीआर का मौसम बारिश का बाद इतना खूबसूरत हो गया है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। आज देश की राजधानी में इतना बेहतरीन इंद्रधनुष दिखा जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

Some best picture of Delhi NCR Rain including Rainbow on last day of may2020
rainbow - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार इतना खूबसूरत इंद्रधनुष देखा है। कोरोना संक्रमण के बीच ये तस्वीरें दिलों-दिमाग को सुकून देने वाली हैं। आइए देखते हैं कुछ बेहतरीन और यादगार तस्वीरों को...

विज्ञापन
विज्ञापन
Some best picture of Delhi NCR Rain including Rainbow on last day of may2020
rainbow - फोटो : amar ujala
यह आज की सबसे खूबसूरत तस्वीर है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इंद्रधनुष धरती के एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर पर खत्म हो रहा है। इस फोटो में एक साथ दो इंद्रधनुष को देखा जा सकता है जो कि अपने आप में एक यादगार लम्हा है।
विज्ञापन
Some best picture of Delhi NCR Rain including Rainbow on last day of may2020
rainbow - फोटो : amar ujala
12 महीने 24 घंटे दमघोंटू हवा में रहने वाले दिल्ली वालों में ऐसी तस्वीरों के लिए शायद ही कल्पना की होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed