Indian Railways: भारत में अधिकतर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारत में रेल यात्रा सस्ती और आरामदायक है। इसकी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है।
Indian Railways: यह थी भारत की पहली ट्रेन, जानिए भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन थी भारत की पहली ट्रेन?
भारत की पहली ट्रेन का नाम रेड हिल रेलवे था। 1837 में यह ट्रेन रेड हिल्स से चिंताद्रिपेट पुल तक चलाई गई थी। इन दोनों जगहों के बीच 25 किलोमीटर की दूरी है। ट्रेन के निर्माण का श्रेय सर आर्थर कॉटन को दिया गया था। इस ट्रेन का इस्तेमाल प्रमुख रूप से ग्रेनाइट के परिवहन के लिए होता था। आम लोगों के लिए भारत में 16 अप्रैल 1853 को पहली ट्रेल चली थी। यह ट्रेन बोरी बंदर (मुंबई) और ठाणे के बीच 34 किमी चलाई गई थी, जिसमें 400 यात्रियों ने यात्रा की थी। सबसे खास बात यह है कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश का एलान किया गया था।
सबसे तेज चलने वाली
भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस ट्रेन की स्पीड 180 किमी. प्रति घंटा है, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से फिलहाल 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। कई बार यह ट्रेन अधिकतम 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ती है।
Ajab-Gajab: जेल में जिंदा शख्स को खा गए खटमल, तीन महीने से जेल में बंद था कैदी, हैरान कर देगी कहानी
भारत में सबसे लंबी दूरी तक चलने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ और कन्याकुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 4,286 किमी की दूरी करीब 82 घंटे 30 मिनट में तय करती है। यात्रा के दौरान इस ट्रेन का 57 स्टेशनों पर ठहराव है।
Gate Of Hell: दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर, दरवाजे पर जाते ही इंसान की हो जाती है मौत!
भारत का पहला रेलवे स्टेशन बोरी बंदर है जो मुंबई में स्थित है। देश की पहली यात्री ट्रेन को 1853 में बोरी बंदर से ठाणे तक चलाया गया था। ग्रेट इंडियन पेनिन्सुलर रेलवे ने इसे बनाया था। इस स्टेशन का बाद में 1888 में विक्टोरिया टर्मिनस के रूप में निर्माण किया है। इसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर पड़ा।