दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि एबी डीविलियर्स के अचानक संन्यास लेने से दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं, स्मिथ ने डीविलियर्स की तुलना मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से करते हुए बहुत बड़ी बात कही है।
2 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : SACricketmag.com
समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' को दिए गए एक इंटरव्यू में ग्रीम स्मिथ ने डीविलियर्स की तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से करते हुए कहा, 'डीविलियर्स का संन्यास लेना टीम इंडिया से विराट कोहली को अलग करने जैसा है।'
3 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : CricketCountry.com
बकौल स्मिथ, डीविलियर्स का अचानक इतना बड़ा फैसला लेना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने ये भी कहा कि टीम को आने वाले कुछ सालों में चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। मैंने सोचा था कि वह 2019 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास लेंगे। उन्होंने वापसी की और गर्मियों के दिनों में घर में अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। मैंने इसके बारे में सोचा नहीं था।'
स्मिथ ने कहा, 'वो एक अच्छा बल्लेबाज हैं। उनकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता है। दक्षिण अफ्रीका ने एक 'एक्स फैक्टर' खिलाड़ी को खोया है, जो अकेले अपने दम पर मैच जीताने का बूता रखते हैं। आखिरकार उनके चाहने वाले प्रशंसक काफी निराश हैं। क्योंकि वो उन्हें और खेलता देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने 14 साल का लंबा सफर क्रिकेट को दिया।
5 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : asianage
गौरतलब है कि एबी डीविलियर्स ने 23 मई को एक वीडियो संदेश के जरिए अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इस दिन क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उस दौरान उन्होंने लिखा था, इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया, लेकिन मुझे लगता है कि अब इसे छोड़ देने का वक्त आ गया है। उन्होंने लिखा, मेरे टीम के साथियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और देश के अंदर और दुनियाभर में मेरा समर्थन करने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद।'