टीम इंडिया के 'हिटमैन' सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित ने विश्वास जताया है कि आगामी जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लिश टीम को मात दे सकती है। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया। आइये जानते हैं कि इस दौरान और उन्होंने क्या कहाः
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : file
हिटमैन रोहित ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'हमारे लिए इंग्लैंड दौरा काफी चैलेंजिंग होगा। हम इंग्लिश टीम को जरूर मात दे सकते हैं। मेरे पास खिलाड़ी, स्कील और उत्साहित कप्तान हैं। हमने इंग्लैंड में बहुत मैच खेला है। इसलिए हमें अपने खेलने की स्टाइल में परिवर्तन करने की कोई जरूरत नहीं है।'
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
इसके अलावा टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित ने बातचित के दौरान ये भी कहा, 'आईपीएल अभी-अभी खत्म हुआ है। इसलिए मेरे पास जो कुछ महत्वपूर्ण समय बचा है उसे हम अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।'
आईपीएल में तीन बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की मुंबई आईपीएल के 11वें सीजन में थोड़ी नाकामयाब रही। मुंबई इंडियंस ने 14 में से 6 मैच ही जीतने में सफल रही जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
बता दें कि टीम इंडिया ने पिछला इंग्लैंड का दौरा साल 2014 में किया था। उस वक्त टीम इंडिया को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-3 से हार, वन-डे में 3-1 से जीत और एक टी-20 मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी। वहीं, आगामी 9 जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट, 3 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलना है।